{"_id":"64311cb111130c5573046fb8","slug":"man-crushed-to-death-by-tractor-report-filed-against-driver-in-budaun-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर से कुचल कर साइकिल सवार की मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर से कुचल कर साइकिल सवार की मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 08 Apr 2023 01:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:20 PM IST
सार
गांव मिलक तारूपुर निवासी युवक बराई गांव में दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान बराई गांव के पास सामने की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में दवाई लेने जा रहे साइकिल सवार को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के ताऊ ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शुक्रवार रात आठ बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक तारूपुर निवासी 30 वर्षीय शेरसिंह बराई गांव में दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान बराई गांव के पास सामने की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के ताऊ मटरू लाल ने ट्रैक्टर मालिक भगवान सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा।