फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man committed suicide in depression after wife refused to live with him in budaun

Budaun News: पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार, अवसाद में पति ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

Tue, 16 Sep 2025 12:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 12:04 PM IST
सार

मायके में रह रही पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया, जिससे आहत होकर पति ने आत्महत्या कर ली। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
man committed suicide in depression after wife refused to live with him in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी योगेश (30 वर्ष) सोमवार शाम कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने युवक को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी योगेश की पत्नी झगड़े के बाद से तीन साल से मायके कछला में रह रही है। युवक कई बार उसको बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई। योगेश के परिजन ने बताया कि कई बार पत्नी के भाइयों ने योगेश के साथ मारपीट भी की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंपत्नी ने ली पति की प्रेमिका की जान: हंसिए से काटा गला, खेत में मिली झुनकी की लाश; इंद्रावती ने कबूला गुनाह
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी बोली- वह दूसरी शादी करेगी 
योगेश की मां ने बताया कि बेटे की पत्नी ने उसके साथ न रहने की बात कह दी थी। उसने कहा था कि वह दूसरी शादी करेगी। सोमवार को वह उसको बुलाने गया लेकिन वह नहीं आई तो बेटे ने घर आकर कमरे में फंदा लगाकर लटक गया। सूचना मिली तो परिवार के लोग दूसरे मकान से भागकर पहुंचे। फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed