फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wife killed woman suspecting having an illicit relationship with her husband

पत्नी ने ली पति की प्रेमिका की जान: हंसिए से काटा गला, खेत में मिली झुनकी की लाश; इंद्रावती ने कबूला गुनाह

Mon, 15 Sep 2025 09:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धौरहरा/निघासन (लखीमपुर खीरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धौरहरा/निघासन (लखीमपुर खीरी)। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 09:47 PM IST
सार

प्रेमनगर गांव में रविवार की देर रात गले पर हंसिए से प्रहार करते हुए झुनकी देवी की हत्या कर दी गई। घटना में आरोपी महिला और मृतका के घर के बीच करीब सौ से डेढ़ सौ मीटर की ही दूरी है। वहीं जिस खेत में घटना हुई वह खेत भी मृतका के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। 

विज्ञापन
wife killed woman suspecting having an illicit relationship with her husband
महिला ने पति की प्रेमिका की हत्या की - फोटो : Gemini

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित पढुआ थाना क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में रामसुधार की पत्नी झुनकी देवी (56) की हंसिये से गले पर वार करके हत्या कर दी गई। रविवार रात उसका शव खेत में मिलने के बाद नामजद कराई गई गांव की ही इंद्रावती ने पुलिस के समक्ष हत्या करना स्वीकार किया। पति से प्रेम संबंधों से नाराजगी में इंद्रावती ने उसकी जान लेने की बात कही है।

विज्ञापन

शौच करने निकली थी झुनकी देवी
रामसुधार ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार शाम को उसकी पत्नी झुनकी देवी गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। काफी देर बाद नहीं लौटी तो तलाश शुरू की। देर रात उसका शव गन्ना के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने नामजद आरोपी महिला इंद्रावती निवासी प्रेमनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने पुलिस के सामने अपराध कबूल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंध के शक में गुस्से में थी इंद्रावती
पुलिस की पूछताछ के दौरान इंद्रावती ने बताया कि उसे शक था कि झुनकी देवी के अवैध संबंध उसके पति के साथ थे। इसी बात से गुस्साई इंद्रावती ने हंसिए से उसके गले पर कई प्रहार किए, इससे महिला की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

महज सौ से डेढ़ सौ मीटर है दोनों के घरों की दूरी
प्रेमनगर गांव में रविवार की देर रात गले पर हंसिए से प्रहार करते हुए झुनकी देवी की हत्या कर दी गई। घटना में आरोपी महिला और मृतका के घर के बीच करीब सौ से डेढ़ सौ मीटर की ही दूरी है। वहीं जिस खेत में घटना हुई वह खेत भी मृतका के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला घर आ गई। इधर काफी देर तक झुनकी के न पहुंचने पर परिजन भी तलाश करते हुए घटना स्थल तक पहुंच गए।

आरोपी महिला ने अवैध संबंध के शक में हत्या करने की बात कबूली है। साथ ही पीड़ित परिवार ने आरोपी महिला की पुत्री को भी नामजद किया है। पूछताछ जारी है। लिखापढ़ी कर कार्रवाई की जा रही है। -विवेक उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक पढुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed