फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man committed suicide by writing his body was found hanging from tree in Budaun

Budaun News: 'पत्नी से परेशान हूं...' सुसाइड नोट लिखकर युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Mon, 19 May 2025 10:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 May 2025 10:55 AM IST
सार

बदायूं के उझानी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पत्नी से परेशान होने की बात लिखी है। 

विज्ञापन
man committed suicide by writing his body was found hanging from tree in Budaun
परवेंद्र पाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में मौत की वजह पत्नी से परेशान होना लिखा है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन


अहीरटोला मोहल्ला निवासी परवेंद्र पाल (30) पुत्र सियाराम शनिवार शाम करीब चार बजे घर से अचानक निकला। रात करीब नौ बजे चाचा रायसिंह ने गांव के सियाराम के खेत में नीम के पेड़ पर लटके भतीजे परवेंद्र को देखा तो शोर मचाया। चाचा और भाई सोनू समेत मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उतारे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने उसके  पैंट की जेब चेक की तो उसमें सुसाइड नोट मिले। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सुसाइड नोट देखा तो शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- धर्मस्थल में छात्रा से दुष्कर्म: पीड़िता बोली- पुजारी ने बंधक बनाकर रखा... बताई आपबीती, आरोपी भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि परवेंद्र ने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने की वजह पत्नी से परेशानी लिखा है। उसने यह भी लिखा है कि आत्महत्या के पीछे उसके परिजनों को हाथ नहीं है। रविवार दोपहर में शव का पोस्टमॉर्टम कराके परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

मृतक के भाई और पत्नी के मायकेवालों से कहासुनी
परवेंद्र का शव पेड़ से उतार कर परिवार के लोग घर पहुंचे तो किसी ने मृतक पत्नी से कुछ कह दिया। यह बात उसके मायके पक्ष के लोगों को बुरी लगी। वह कहने लगे कि गलती तो परवेंद्र ने की है। उसे अगर कोई परेशानी थी तो पत्नी के मायके के लोगों को बताता। आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू हो जाने के बाद ही पुलिस को आत्महत्या के बारे में अवगत कराया गया। इधर, प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। वजह सिर्फ घरेलू कलह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed