{"_id":"67b4e1198611fc7af909a4cd","slug":"malgaon-railway-crossing-remained-closed-from-morning-till-evening-queue-of-vehicles-on-badaun-bareilly-highway-badaun-news-c-123-1-sbly1029-134515-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सुबह से शाम तक बंद रही मलगांव रेलवे क्राॅसिंग... बदायूं-बरेली हाईवे पर लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सुबह से शाम तक बंद रही मलगांव रेलवे क्राॅसिंग... बदायूं-बरेली हाईवे पर लगी वाहनों की कतार
Wed, 19 Feb 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
मलगांव रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहा कार्य। संवाद
बदायूं। मलगांव के पास रेलवे क्राॅसिंग पर चल रहे मरम्मत कार्य से बरेली-बदायूं मार्ग मंगलवार को सुबह से शाम तक बंद रहा। इससे क्राॅसिंग के दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। बरेली व बदायूं की तरफ से मार्ग को बंद न किए जाने के कारण ट्रक व कई वाहन मलगांव क्राॅसिंग तक पहुंच गए। इससे वहां डेढ़ से दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। इसके बाद नवादा पर पुलिस कर्मियों ने वाहनों को आगे जाने से रोकना शुरू किया।
बदायूं-घटपुरी के बीच मलगांव रेलवे क्राॅसिंग पर मंगलवार को मरम्मत का कार्य चला। यहां पर पटरी को उठाकर पत्थर डाला गया। पिछले एक महीने से क्राॅसिंग पर इसी प्वाइंट पर दिक्कत आ रही थी। इसके चलते मंगलवार को एक बार फिर इंजीनियरों ने मरम्मत कार्य किया। इसी के चलते क्राॅसिंग को बंद रखा गया।
काफी लोगों को रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के बारे में पता नहीं था। इससे वह बदायूं से बरेली की तरफ चल दिए। मलगांव पहुंचकर पता चला कि क्राॅसिंग बंद है। इससे वहां दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। शाम तक वाहन खड़े रहे। वहीं जिन लोगों को क्राॅसिंग बंद होने की जानकारी थी वह कुंवरगांव, आंवला होकर बरेली पहुंचे। मलगांव फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक क्राॅसिंग बंद रही।
विज्ञापन
20 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा, किराया भी ज्यादा वसूला
बदायूं से बरेली की दूरी करीब 45 किलोमीटर है। यहां से रोडवेज बस 75 रुपये लेती है। एक-सवा एक घंटे में बरेली पुराने बस अड्डे पर बस उतार देती है। मलगांव में रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर बदायूं से वाहन चालकों को पहले कुंवरगांव फिर आंवला, भमोरा, देवचरा होकर बरेली जाना पड़ा। इससे करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ा। इसको देखते हुए रोडवेज बस का किराया 75 से बढ़ाकर 95 रुपये कर दिया गया। वहीं डग्गामार वाहन चालक भी 60 की जगह 80 रुपये वसूलने में लगे रहे।
मुख्य क्राॅसिंग पर बार-बार आ रही दिक्कत
मलगांव रेलवे क्राॅसिंग पर दोनों बूम के बीच में ही पटरी पर बार-बार दिक्कत आ रही है। ट्रेन के गुजरने पर पटरी बार-बार आवाज कर रही थी। इस कारण पटरी के बीच में लगे स्लैब में फ्रैक्चर हो रहा था। जिस कारण उन्हें बदला गया। इसके अलावा पटरी के नीचे मशीन से पत्थर भरकर इसे ठीक किया गया। बता दें कि इससे पहले 31 जनवरी व 3 फरवरी को भी यहां पर काम हुआ था। इसके बाद अब 18 फरवरी को काम किया गया।