फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Magistrate Appointed for the Shobhayatra to be Taken Out on Shri Ram Navami

Budaun News: श्रीरामनवमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए मजिस्ट्रेट नामित

Wed, 25 Mar 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Magistrate Appointed for the Shobhayatra to be Taken Out on Shri Ram Navami
बदायूं। बृहस्पतिवार को श्रीरामनवमी प्रत्येक वर्ष की भांति धूमधाम से मनाई जाएगी। इस पर्व पर परंपरागत शोभायात्रा बिरूआबाड़ी मन्दिर से शुरू होकर, टिकटगंज, हलवाई चौक, खैराती चौक, नेहरू चौक, गोपी चौक, लोटनपुरा, अंबा टाकीज, लावेला चौक, गद्दी चौक, रजी चौक, सराय कोना, हलवाई चौक, मढ़ई चौक होते हुए रघुनाथ मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन



जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए उत्तरदायी होंगे। वह शान्तिपूर्ण समापन तक स्थिति पर दृष्टि रखेंगे। शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसमें तहसीलदार सदर दीपक कुमार शोभायात्रा के आगे, उप जिला मजिस्ट्रेट तहसील सदर मोहित कुमार शोभायात्रा के मध्य और तहसीलदार (न्यायिक) सदर सुरेन्द्र कुमार शोभायात्रा के पीछे रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। डीएम ने सभी नामित मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि पर्व से पूर्व मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था कराना सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन


26 की जगह 27 को न्यायालय में रहेगा रामनवमी का अवकाश

बदायूं। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के जिला न्यायालयों में रामनवमी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार के स्थान पर शुक्रवार का अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत जिले में भी इसी दिन अवकाश रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्सी में आज निकलेगी
शोभायात्रा, तैयारियां पूरी

बिल्सी। कछला रोड स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव चामुंडा मंदिर के तत्वाधान में विगत वर्षो की भांति इस बार भी रामनवमी पर 25 मार्च को शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। समिति के सदस्य रजनीश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर परिसर से शाम चार बजे होगा। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता व हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए थाना रोड, खैरी रोड से गुजरकर अटल चौक पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से इसका विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed