{"_id":"663e702e81535b6967038504","slug":"lord-parshurams-birth-anniversary-celebrated-with-pomp-procession-taken-out-badaun-news-c-123-1-sbly1018-118497-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
बिसौली में भगवान परशुराम जयंती पर हवन में आहुति देते विप्रजन। संवाद
बदायूं। अक्षय तृतीया यानी भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम जयंती समारोह सेवा समिति के तत्वावधान में कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, साथ ही शोभायात्रा निकाली गई। शाम को ब्राह्मण धर्मशाला में भंडारा हुआ। वहीं जिलेभर में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम हुए।
शहर में कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार सुबह 7 बजे परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा के दुग्ध स्नान और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति ने ब्राह्मण धर्मशाला में हवन-यज्ञ कराया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र पाण्डेय, भाजपा नेता डीके भारद्वाज ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
शाम करीब तीन बजे मंचीय कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण धर्मशाला में शुरू हुआ। भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना, स्वागत गीत, भगवान परशुराम के भजनों पर प्रस्तुति दीं। मुख्य वक्ता त्रिभुवन शर्मा ने समाज में शिक्षा और संस्कारों पर जोर दिया। बैकुंठ धाम वाहन में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल आकर्षण झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। कई स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी, ब्राह्मण समाज के महापुरुषों की झांकियां, काली अखाड़े और देवी-देवताओं की स्वचालित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा ने गोपी चौक, नेहरू चौक, हलवाई चौक, पुराना बाजार ,रजी चौक, कश्मीरी चौक, गांधी ग्राउंड, भगवान परशुराम चौक आदि स्थानों पर भ्रमण किया। इस मौके पर कौशलानंद पांडे, डॉ. भास्कर शर्मा, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा, अमन मयंक शर्मा, अजय कुमार मिश्रा, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, अमन मयंक शर्मा व उनके साथियों ने परशुराम चौक स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
शस्त्र और शास्त्र दोनों में निपुण थे भगवान परशुराम
बदायूं। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के आयोजन में प्रदेश सचिव राम अवतार मिश्रा व जिला कारागार अधीक्षक विनय कुमार द्विवेदी और जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र मिश्रा ने नगर के लावेला चौक स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कारागार अधीक्षक विनय कुमार कुमार द्विवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र दोनों में निपुण थे। वे बड़े साहसी और पराक्रमी थे। उन्होंने बुराई को समाप्त कर अच्छाई को स्थापित किया, वे चिरंजीवी हैं। हमें उनके दिखाएं मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। एकांश दीक्षित, विजय प्रकाश दुबे, रजनीश शंखधार, रूपेंद्र नारायण मिश्रा, विश्वजीत मिश्रा, राजेश मिश्रा, मोहित मिश्रा, विपिन कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
हवन पूजन के साथ मनाई जयंती
बिसौली। नगर में अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा रामगुलाम मंदिर पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विप्र समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। हवन यज्ञ भी हुआ जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं। नारायण हरि शर्मा, वरुण शर्मा,अभिषेक शर्मा छोटू,प्रदीप प्रधान, प्रभाकर शर्मा, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
जयंती पर हवन-पूजन के बाद बंटा वितरण
बिल्सी। क्षेत्र के गांव रिसौली में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता डाॅ. शैलेश पाठक रहे। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता में ही सबका सम्मान है। हम लोग संगठन को मजबूत बनाकर चलेंगे तो हमारा कोई उत्पीड़न नहीं कर सकेगा। ब्राह्मण नेता अतुल शर्मा ने संबोधित करते हुए की भगवान परशुराम ने ही हमको ये प्रेरणा दी है कि अन्याय को किसी हालत में सहन नहीं किया जाए। संवाद
आदर्श अपनाने का किया आह्वान
कादरचौक। कादरचौक में श्याम उपाध्याय बाजार में लोगों ने परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जगह-जगह शर्बत बंटा। श्याम उपाध्याय, अनिल द्विवेदी, विवेक द्विवेदी, पंकज मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, जीतांशु सारस्वत और राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने कराया यज्ञ
उझानी। बिहारी जी मंदिर परिसर में यज्ञ हुआ। ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा की मौजूदगी में हवन-पूजन शुरू होने से पहले आपसी एकजुटता पर जोर दिया गया। किशन चंद्र शर्मा, विपर्णा गौड़, कमल मिश्रा, प्रकाश बाबू शर्मा, गोपी बल्लभ शर्मा, अरविंद शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
कछला। अक्षय तृतीया पर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर माता लक्ष्मी एवं भगवान श्रीविष्णु की आराधना की। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया या अखतीज के नाम से भी जाना जाता है। इस तिथि को सोने के आभूषणों की खरीददारी का भी महत्व है। गंगाघाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालु सुबह तड़के से ही घाट पर पहुंचना शुरू हो गए और विधि विधान से पूजा पाठ कर दान दक्षिणा पुरोहितों को देकर गंगा स्नान किया। साधु संतों ने भी हर हर गंगे का उदघोष किया। संवाद
बिल्सी में मनाया गया परशुराम का जन्मोत्सव
बिल्सी। शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव यहां मनाया गया। इसमें हवन पूजन के साथ-साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राहुल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों को चाहिए कि अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ाएं। रजनीश शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, भुवनेश शर्मा, विवेक कुमार, पीयूष दीक्षित, आशीष वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। इधर नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में भी लोगों ने जन्मोत्सव पर हवन-यज्ञ कराया गया। संवाद
वजीरगंज में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
- बैंड-बाजों के साथ झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, हुई पुष्पवर्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
वजीरगंज। श्री परशुराम सेवा समिति ने शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
शुभारंभ श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर से हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी अपना वैभव बिखेरती चल रही थी। उसके पीछे नगर के प्रसिद्ध काली अखाड़े में कलाकार मां काली के साथ अपनी युद्धकला का प्रदर्शन कर रहे थे, चट्टी चट्टा क्लब में राधा कृष्ण के स्वरूप में सुसज्जित कलाकार गोपियों के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे। पीछे शिव पार्वती, विष्णु लक्ष्मी, राधा कृष्ण, मां दुर्गा, हनुमान जी सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुईं थीं।
बारात में सबसे पीछे भव्य सिंहासन पर सवार भगवान परशुराम की झांकी थी। शोभायात्रा हाईवे से होती हुई मुख्य बाजार, खिन्नी मोहल्ला, वार्ड नं. 9, होली चौक, इमली मोहल्ला में भ्रमण करती हुई पुनः हाईवे पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा को शैलेश पाठक तथा हरिओम पाराशरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जगह जगह बारात का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
हाईवे पर करीब दो घंटे रही जाम की स्थिति
वजीरगंज। हाईवे से गुजरने के दौरान लगभग दो घंटे तक हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही, मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। शोभायात्रा के गुजरने के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक सुचारू कराया। बारात में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की भी व्यापक व्यवस्था रही। शोभायात्रा में अध्यक्ष लोकेश भारद्वाज, राहुल वार्ष्णेय, सौरभ शंखधार, विवेक मिश्रा, अरुण शर्मा, गौरव शर्मा, इलू शंखधार, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद