फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Look at the pace of work, the one stop center was to be built in six months, but could not be built even in a year and a quarter.

Budaun News: काम की रफ्तार देखिए... छह महीने में बनना था वन स्टाॅप सेंटर, सवा साल में भी नहीं बन सका

Sat, 02 Dec 2023 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Look at the pace of work, the one stop center was to be built in six months, but could not be built even in a year and a quarter.
जिला अस्पताल में निर्माणाधीन वन स्टाप सेंटर। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल परिसर में बन रहा वन स्टाॅप सेंटर का भवन सवा साल में भी नहीं बन सका है, जबकि शासन ने निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि छह माह तय की थी। काम की रफ्तार को देखकर लगता है कि इसे पूरा होने में अभी छह महीने का वक्त और लग जाएगा। हालांकि जिम्मेदार दो महीने में काम पूरा हो जाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में वन स्टॉप सेंटर अस्थायी भवन में ही संचालित करने की मजबूरी है। इससे यहां रह रही युवतियों और किशोरियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


महिला अस्पताल में पांच साल से अस्थायी रूप से वन स्टाॅप सेंटर संचालित हो रहा है। पिछले साल यहां से चार युवतियां चकमा देकर भाग निकली थीं। इसके बाद तत्कालीन डीएम दीपा रंजन ने शासन को पत्र भेजकर वन स्टाॅप सेंटर का भवन बनवाने की मांग की थी। शासन ने 48 लाख रुपये स्वीकृत कर भवन निर्माण का काम छह माह में पूरा करने को कहा था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने सिंतबर 2022 में काम शुरू कर दिया। इसे जनवरी के अंत तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन सवा साल बाद भी भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अभी करीब 30 फीसदी काम बाकी है। सेंटर में ऐसी युवतियों और किशोरियों को रखा जाता है जो अपने घर से भाग जाती हैं। पुलिस उन्हें बरामद कर यहां रखती है। वन स्टाप सेंटर से भी उनके भागने का डर बना रहता है। लोगों का कहना है कि जब तक वन स्टाॅप सेंटर अपने भवन में शिफ्ट नहीं होगा तब तक यहां रुकने युवतियों और किशोरियों की सुरक्षा को खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
बाहर से मंगाकर खिलाया जाता है खाना
सेंटर में रहने वाली युवतियों और किशोरियों को सुरक्षा के लिहाज से सेंटर में ही बना खाना देने का प्रावधान है, लेकिन यहां पांच सालों से बाहर से खाना मंगाकर खिलाया जा रहा है। युवतियों और किशोरियों को यहां तैनात महिला कांस्टेबल के साथ बाहर जाकर खाना खाने की भी छूट रहती है।


-----
पूरा बजट मिल चुका फिर भी लापरवाही
वन स्टाप सेंटर के भवन निर्माण के लिए दो किस्ताें में 48 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को मिल चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते एक साल बाद भी भवन तैयार नहीं हो सका है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि दो माह के अंदर सभी काम पूरा कराने के साथ ही वन स्टॉप सेंटर का संचालन नए भवन में शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed