फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Locks remained on the new health centers in Padaulia and Mohkampur, health fair was not organisedLocks remained on the new health centers in Padaulia and Mohkampur, health fair was not organised

Budaun News: नवीन स्वास्थ्य केंद्र पड़ौलिया व मोहकमपुर में लगे रहे ताले, नहीं लगा आरोग्य मेला

Mon, 14 Apr 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Locks remained on the new health centers in Padaulia and Mohkampur, health fair was not organisedLocks remained on the new health centers in Padaulia and Mohkampur, health fair was not organised
गिधौल के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। जिले के 48 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले आरोग्य मेले की पड़ताल रविवार को की गई। जगत ब्लॉक के गांव पड़ौलिया के स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा मिला। यहां के लोगों का कहना था कि डॉक्टर ही नहीं आते हैं। दवा लेनी होती है तो छह किलोमीटर दूर जगत जाते हैं। इसी के साथ आसफपुर के नवीन स्वास्थ्य केंद्र मोहकमपुर पर भी पूरे दिन ताला लगा रहा। मुख्यमंत्री ने हर रविवार को नवीन स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले लगाने के निर्देश दिए थे, जिससे हर गरीब व्यक्ति को अपने पास के स्वास्थ्य केंद्र पर दवा मिल सके। उसे दूर नहीं जाना पड़े। मुख्यमंत्री की इस जनकल्याणकारी योजना को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पलीता लगा रहे हैं।
विज्ञापन



गिधौल में जगत से भेजे डॉक्टर
बदायूं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिधौल में आयोजित आरोग्य मेले में जगत सीएचसी से डॉ. मोहम्मद यूसुफ को भेजा गया। पिछले आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट के हवाले रहने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। उसे देखते हुए डॉक्टर को भेजा गया। रविवार को डॉ. मोहम्मद यूसुफ ने 20 मरीजों को दवा दी। जिसमें सर्दी खांसी, जुखाम, बुखार के अलावा एक मरीज मलेरिया का मिला। उसे जांच के बाद दवाएं दी गई। आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट नवाबुल हसन, एलटी इशांत, वार्ड बॉय राजपाल सैनी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।संवाद
विज्ञापन



स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं लगे मेले
गुलडिया। जगत सीएचसी का नवीन स्वास्थ्य केंद्र पड़ौलिया में किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। रविवार को करीब एक बजे स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला लगा था। उस गांव की महिला माया देवी ने बताया कि यहां कोई डॉक्टर ही नहीं आते हैं। मेले में भी कोई डॉक्टर व कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। दवा लेने छह किलोमीटर दूर जगत जाना होता है। दवा लेने आई चंद्रकली ने बताया कि आरोग्य मेले में दवा लेने आए हैं। यहां तो ताला तक नहीं खुला है। सीएचसी प्रभारी जगत डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। तीन दिन की ओपीडी जगत से कराई जाती है। मेले में जाने को कोई डॉक्टर ही नहीं था, यही वजह है कि मेले का आयोजन नहीं हो सका है। ऐसे ही आसफपुर सीएचसी के नवीन स्वास्थ्य केंद्र मोहकमपुर में रविवार को ताला लगा रहा। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि नवीन स्वास्थ्य केंद्र मोहकमपुर पर डॉ. प्रणीता शुक्ला की तैनाती है। वह डयूटी पर नहीं पहुंच रही हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
2828 मरीजों ने आरोग्य मेले में ली दवा
नवीन स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में रविवार को 2828 मरीज पहुंचे। मेले में मरीजों को दवाएं दी गई। जांच के नाम पर भी खानापूर्ति हुई।

कोट,
- जिले में डॉक्टरों की कमी है। सीएचसी से डॉक्टरों की डयूटी नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाले आरोग्य मेले में लगाई जा रही है। इसके बाद भी अगर किसी मेले में ड्यूटी नहीं लगाई गई है और मेले का आयोजन नहीं हुआ है तो जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ विभागीय जांच कराई जाएगी। - रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

गिधौल के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद

गिधौल के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद- फोटो : संवाद

गिधौल के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद

गिधौल के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज को देखते डॉक्टर। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed