फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   List of teachers uploaded for promotion

Budaun News: पदोन्नति को लेकर अपलोड की गई शिक्षकों की सूची

Tue, 19 Dec 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
List of teachers uploaded for promotion
जिले के 1183 शिक्षक होंगे लाभांवित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सहायक अध्यापकों की जल्द ही पदोन्नति मिलने वाली है। इसको लेकर शासन स्तर से कार्रवाई चल रही है। शासन के निर्देश पर विभाग ने जिले के 1183 प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड की है।
प्रदेश में लंबे समय से चल रही पदोन्नति प्रक्रिया अब पूरी होती नजर आ रही है। ऐसे में जिले में तैनात शिक्षकों को भी लाभ मिलेगा। दरअसल, शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने दिवाली से पहले प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों का डाटा अपलोड किया था।
विज्ञापन

शासन ने शिक्षकों से इस पर ऑनलाइन आपत्ति मांगीं थी। जिस पर कुछ आपत्ति आईं थी। जिनका विभाग ने निस्तारण कर दिया है। अब दोबारा सूची अपलोड कर दी है। विभाग के अनुसार पदोन्नति लाभ मई 2018 तक तैनात होने वाले शिक्षकों को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 1183 सहायक अध्यापक भी शामिल हैं। बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई शासन स्तर से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed