Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   List of 2.053 million (20.53 lakh) voters published; objections will be accepted until December 16.

Budaun News: 20.53 लाख मतदाताओं की सूची प्रकाशित, 16 दिसंबर तक दर्ज की जाएंगी आपत्तियां

Wed, 18 Nov 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
List of 2.053 million (20.53 lakh) voters published; objections will be accepted until December 16.
बदायूं शहर के ​स्थित कलक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर
बदायूं। जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का मंगलवार को आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया। नई सूची में जिले के कुल 20,53,010 मतदाता शामिल हैं। इनमें 11,33,908 पुरुष और 9,19,036 महिलाएं और 66 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन कराने के लिए 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। इन दिनों बीएलओ सुबह 10 से शाम चार बजे तक अपने बूथ पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने राजनीतिक दलों से बीएलए के माध्यम से अभियान का प्रचार कराने और मतदाता सूची का बीएलओ के साथ मिलान करने की अपील की। खासकर युवा और महिला मतदाताओं के नाम शामिल कराने पर जोर दिया गया। बीएलओ ग्राम सभा और वार्ड की बैठकों में मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। मतदाता सूची और मतदान केंद्रों का विवरण निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव, भाजपा जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, सपा प्रतिनिधि अशोक यादव, बसपा जिला महासचिव अन्नू पाल, अचल शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार वर्मा और सरवर अली मौजूद रहे।
---
विधानसभा क्षेत्र- कुल मतदाता
-बिसौली -3,62,247
-सहसवान -3,67,008
-बिल्सी -3,02,939
-बदायूं -3,15,871
-शेखूपुर -3,54,470
-दातागंज -3,50,475
-कुल -20,53,010
---
महिलाओं से 2.14 लाख ज्यादा हैं पुरुष मतदाता
जिले की मतदाता सूची में पुरुषों की संख्या महिलाओं से 2,14,872 अधिक है। कुल 11,33,908 पुरुष और 9,19,036 महिला मतदाता दर्ज हैं। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 66 है। विधानसभा क्षेत्रों में सहसवान 3,67,008 मतदाताओं के साथ पहले और बिल्सी 3,02,939 मतदाताओं के साथ सबसे पीछे है।

---
इन तिथि में बूथ पर मिलेंगे बीएलओ

-21 नवंबर (शनिवार)
-22 नवंबर (रविवार)
-28 नवंबर (शनिवार)
-29 नवंबर (रविवार)
---

मतदाता सूची प्रकाशित, एसडीएम ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
बिल्सी। नगर में एसडीएम गौरव आर्य की मौजूदगी में मंगलवार को मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। लोगों ने मतदाता सूची में अपने और परिवार के सदस्यों के नामों के साथ अन्य जानकारियों का मिलान किया। एसडीएम ने सूची प्रकाशन से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे प्रकाशित सूची में अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। सूची में नाम या अन्य जानकारी गलत मिलने पर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन कराया जा सकता है। एसडीएम ने नगर के एनए इंटर कॉलेज और नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पहुंचकर निरीक्षण भी किया। इस मौके पर सूरज भारती, विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

बदायूं शहर के स्थित कलक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर

बदायूं शहर के स्थित कलक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed