फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Leave aside all unnecessary things and remember the Lord: Phulsande

इधर-उधर की बातें छोड़कर प्रभु का करें स्मरण : फुलसंदे

Wed, 04 Dec 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Leave aside all unnecessary things and remember the Lord: Phulsande
जोगीपुरा गुरुद्वारा हाल में प्रवचन सुनाते फूल संदे बाबा।स्रोत-स्वयं
बदायूं। जोगीपुरा के गुरुद्वारा हाल में आयोजित सत्संग में आध्यात्मिक संत बाबा फुलसंदे महाराज ने कहा कि ईश्वर का स्मरण करते रहना ही मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। शेष सब कुछ व्यर्थ है। इसलिए इधर-उधर की बातें छोड़कर एक मात्र प्रभु का ही स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन


बाबा फुलसंदे वाले महाराज ने असुरों के गुरु शुक्राचार्य के बारे में विस्तार बताया। कहा कि जिले की सीमा पर वर्तमान कस्बा उसावां के निकट पटना देवकली में गुरु शुक्राचार्य ने शिव के मंदिर की स्थापना की थी, जो आज भी पटना देवकली मंदिर के नाम से विख्यात है।
विज्ञापन

बताया कि गुरु शुक्राचार्य ने पटना देवकली को अपनी तपोस्थली बनाया। देवताओं ने यहां अष्टमुखी शिवलिंग की स्थापना की। बोले, ईश्वर की भाषा मौन है। परमात्मा बिना कुछ बोले, बिना कुछ कहे सबको पहचान लेता है, हर किसी की इच्छा को जान लेता है। परमात्मा की शरण में जाने के लिए संतों की कृपा जरूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक प्रसंग के माध्यम से स्पष्ट करते हुए कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जमीन, सूरज, चंद्रमा किसी का नाम, किसी की जाति, किसी का देश, धर्म या ग्राम पूछकर सेवा नहीं करते, ये तो निस्वार्थ भाव से सबकी सेवा में लगे रहते हैं। मनुष्य को जीवन में मानवता के गीत गाकर सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए और भगवान का स्मरण करना चाहिए।

उन्होंने कहा, परमात्मा आत्मा के रिश्ते को अच्छी तरह जानता है। प्रत्येक मानव की प्रेम भावना और सेवा समर्पण को पहचानता है। ऐसा कुछ भी नहीं है जो परमात्मा से छिपा हो। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना, सुशील धींगड़ा, विवेक खुराना, अशोक कुमार, अरविंद गुप्ता, गौरव धींगड़ा, विष्णु देव चाणक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed