फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lagaan India beat Shikhar Knight Riders by seven wickets

लगान इंडिया ने शिखर नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया

Thu, 06 Oct 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

बाबू जी कल्याण सिंह ओपेन क्रिकेट प्रीमियर लीग में बुधवार दोपहर शिखर नाइट राइडर्स और लगान इंडिया के बीच मुकाबला रोचक रहा।राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 121 रन बनाए।इससे पहले एक अन्य मुकाबले में राणा सोल्जर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए।

विज्ञापन
Lagaan India beat Shikhar Knight Riders by seven wickets
उझानी में क्रिकेट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं डीएम दीपा रंजन। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

उझानी (बदायूं)। बाबू जी कल्याण सिंह ओपेन क्रिकेट प्रीमियर लीग में बुधवार दोपहर शिखर नाइट राइडर्स और लगान इंडिया के बीच मुकाबला रोचक रहा। राइडर्स के 121 रन का पीछा करते हुए लगान इंडिया ने निशांत के शानदार 68 रन की बदौलत जीत हासिल कर ली। निशांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

एमजीपी कॉलेज के मैदान पर लीग मुकाबले के तहत शिखर नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 121 रन बनाए। टीम के रितुराज शर्मा के 29 रन के अलावा कोई और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लगान इंडिया के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के निशांत कुशवाहा ने शानदार 64 गेंद पर 68 रन बनाए। राहुल ने छह गेंद पर 15 रन जुटाए। लगान इंडिया ने 19.4 ओवर में मैच जीत लिया। निशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

इससे पहले एक अन्य मुकाबले में राणा सोल्जर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए। जवाब में चक दे इंडिया महज 39 रन के कुल स्कोर पर ढेर हो गई। इसका श्रेय राणा सोल्जर्स के गेंदबाज सुल्तान को मिला। सुल्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट प्राप्त किए। उसे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद मैच के दौरान ही डीएम दीपा रंजन ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्हें टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रभात राजपूत ने कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया। इस दौरान भाजपा नेता रतन जिंदल, अनिल तुलस्यान, सचिन अग्रवाल, संदीप सक्सेना, कार्तिक अग्रवाल, सुशील सक्सेना और योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed