फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kshatriya understand your religion to move forward

दशहरे पर क्षत्रिय महासभा ने किया शस्त्र पूजन

Thu, 06 Oct 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

दशहरे के अवसर पर क्षत्रिय महासभा की ओर से स्काउट भवन में शस्त्र पूजन व दशहरा सभा का आयोजन किया गया।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को अपना धर्म पहचानने और समझने की जरूरत है।इससे पहले सभी ने शस्त्रपूजन की परंपरा निभाई।

विज्ञापन
Kshatriya understand your religion to move forward
क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करते लोग। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। दशहरे के अवसर पर क्षत्रिय महासभा की ओर से स्काउट भवन में शस्त्र पूजन व दशहरा सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज क्षत्रिय अपने धर्म से विमुख हो रहा है, जो समाज के पतन का कारण बनता जा रहा है। क्षत्रियों को अपना धर्म पहचानने और समझने की आवश्यकता है ताकि वे एक साथ आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्नातक एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि आज समय की मांग है कि सभी मिलकर रहें और समाज का नई पहचान दें। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रियों को अपना धर्म पहचानने और समझने की जरूरत है। पीके सिंह कहा कि शस्त्र और शास्त्र क्षत्रियों की निशानी रहे हैं।
विज्ञापन

इनको कभी नहीं भूलना चाहिए। इससे पहले सभी ने शस्त्रपूजन की परंपरा निभाई। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, डॉ. सुशील कुमार, हरिप्रताप सिंह, विजय रत्न सिंह, डॉ. वीपी सिंह सोलंकी, अरविंद चौहान, अंकित चौहान, सतेंद्र पाल सिंह, विजय पाल सिंह, रत्नवीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed