फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kedarnath secured first place in the group song competition, while Shivdevi College finished second.

Budaun News: समूहगान में केदारनाथ प्रथम, शिवदेवी कॉलेज रहा द्वितीय

Sun, 04 Oct 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath secured first place in the group song competition, while Shivdevi College finished second.
भारत विकास परिषद की प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी। स्रोत संगठन
बदायूं। भारत विकास परिषद रुहेलखंड पूर्व प्रांत की गौरी शंकर शाखा की ओर से शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कुल 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, शिव देवी सरस्वती इंटर कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला के विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत भाषा में प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज- प्रथम, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर द्वितीय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रांतीय पर्यवेक्षक अतुल अलंकार, पूर्व प्रांतीय संगठन सचिव वीरेश वार्ष्णेय, प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता प्रमिला गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री रचना शंखधार उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. मदन मोहन लाल, डॉ. निशा पाठक एवं चित्रा कुमारी शामिल रहीं। अंत में सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गौरी शंकर शाखा के अध्यक्ष आरके उपाध्याय, सचिव सौरभ रस्तोगी, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला संयोजक आयुष भारद्वाज, अजय सक्सेना, हरि कृष्ण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed