फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kedarnath Mahila Inter College is the overall winner in the girls category

Budaun News: बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ओवरऑल विजेता

Fri, 11 Oct 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kedarnath Mahila Inter College is the overall winner in the girls category
बदायूं। जनपद स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया है। इसमें बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज ओवरऑल विजेता बना। वहीं बालक वर्ग में मदनलाल इंटर कॉलेज विजेता रहा।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने हिस्सा लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें खेल के महत्व समझाए। कहा कि खेल केवल व्यक्ति में शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक, नैतिक, चरित्र व भावनात्मक गुणों का विकास करता हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में चैंपियनशिप मुन्नालाल इंटर कॉलेज, जूनियर वर्ग में मदनलाल इंटर कॉलेज, सीनियर वर्ग में मदन लाल इंटर कॉलेज विजेता रहा। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में चैंपियनशिप राजाराम महिला इंटर कॉलेज, जूनियर वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज व सीनियर वर्ग में राजाराम महिला इंटर कॉलेज ने जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। आयोजक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ने सभी प्रधानाचार्य, शिक्षकों खेल व कर्मचारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed