{"_id":"65aed8088c8bc1ec2b0fdbd4","slug":"karsevaks-were-honored-by-giving-them-a-patka-and-a-picture-of-the-temple-badaun-news-c-123-1-bdn1005-12140-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पटका तथा मंदिर का चित्र देकर कारसेवकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पटका तथा मंदिर का चित्र देकर कारसेवकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
वजीरगंज में सम्मानित होने के बाद उत्साहित कारसेवक व अन्य। स्रोत स्वयं
वजीरगंज। श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर श्री राधाकृष्ण मंदिर में सन 1990 में जेल गए कारसेवकों को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय ने सम्मानित किया।
अयोध्या आंदोलन के दौरान नगर से लगभग चार दर्जन कारसेवकों का जत्था अयोध्या जाने के लिए रवाना हुआ था । मगर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पीलीभीत जेल में भेज दिया था। अपने आराध्य के मंदिर निर्माण को लेकर कारसेवकों में गजब का उत्साह था।
18 दिन पीलीभीत जेल में आतंकवादियों के बीच रहने के बाद भी कारसेवकों ने हिम्मत नहीं हारी। सोमवार को जब अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो नगरवासियों सहित कारसेवकों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर अपने आराध्य को नमन किया।
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर श्री राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में राहुल वार्ष्णेय ने सभी कारसेवकों को सम्मानित करते हुए उन्हें जय श्रीराम का एक पटका तथा अयोध्या मंदिर का एक चित्र भेंट किया। नगरवासियों ने भी कारसेवकों का करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस मौके पर पवन कुमार वार्ष्णेय, नीरज अग्रवाल, हरी शंकर वार्ष्णेय, प्रेम कमल वार्ष्णेय , महावीर वार्ष्णेय, अरुण शेखर,उमेश चंद्र वार्ष्णेय, विपिन कुमार गुप्ता, सर्वेश वार्ष्णेय सहित अनेक कारसेवक मौजूद रहे। समारोह का संचालन गौरव वार्ष्णेय ने किया।
00
(फोटो-43)
बिल्सी में भी हुआ कारसेवकों को सम्मान
बिल्सी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित राहुल शर्मा की ओर से मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 1990 के कार सेवक और राम भक्तों को शॉल ओढ़ाकर, राम नाम का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिन कारसेवकों का सम्मान किया गया, उनमें ओमबाबू माहेश्वरी, मुकेश राठी, आनन्द तोषणीवाल, जगदीश माहेश्वरी, विवेक राठी, तेजपाल सिंह यादव, संजय सोमानी, विवेक शंखधार, राजीव वार्ष्णेय, इंद्रपाल वार्ष्णेय, संतोष जैन, जितेंद्र शर्मा, गुरुदत्त शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, मुकेश वार्ष्णेय, हेमचंद्र वशिष्ठ, मिथिलेश शर्मा, चेतन्य वार्ष्णेय, राजेश मालपानी, विनोद भारद्वाज, आशीष वशिष्ठ, संजीव असावा, सोहन पाल शाक्य शामिल रहे। इस मौके पर अरविंद शर्मा, शिवम, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे। संवाद