फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Karnataka police raids Kakrala, arrests 17

Budaun News: ककराला में कर्नाटक पुलिस का छापा, 17 को दबोचा

Sun, 17 Nov 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Karnataka police raids Kakrala, arrests 17
बदायूं। कर्नाटक के दावणगेरे जिले में एसबीआई बैंक की एक शाखा से 17 किलो सोना चोरी करने के मामले में वहां की पुलिस ने शनिवार को ककराला में दबिश देकर 17 लोगों को पकड़ा, लेकिन सोना बरामद नहीं हुआ। सोना बरामदगी के लिए कर्नाटक पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कर्नाटक राज्य के दावणगेरे जनपद के कस्बा न्यामती में अक्तूबर में चोरों ने स्टेट बैंक का लॉकर तोड़कर करीब 17 किलो सोना चुरा लिया था। कर्नाटक पुलिस को जांच में पता चला कि बैंक लॉकर से सोना चोरी करने वाले बदमाश उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के हैं। शुक्रवार को दोपहर में कर्नाटक पुलिस बदायूं पहुंची। पूरे मामले की जानकारी एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को दी।
विज्ञापन

एसएसपी ने अलापुर थाने की पुलिस के अलावा एसओजी टीम भी लगा दी है। शुक्रवार की मध्य रात्रि पुलिस टीम ने अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में दबिश दी। यहां से 17 लोगों को हिरासत में लिया। सभी को जिले में किसी गोपनीय स्थान में रखकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधे दामों में मिल जाता है सोना
बताया जाता है कि यहां के बदमाशों का यह पहला मामला नहीं है। कई बार ऐसी घटनाओं को ककराला के बदमाश अंजाम दे चुके हैं। खास बात यह जिले में घटना नहीं करते अन्य प्रदेशों में जाकर लूट, डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके निशाने पर बैंक होती हैं। सोना चोरी करने के बाद वह यहां लाकर आधे दामों में बेच देते हैं।




कर्नाटक राज्य में बैंक लॉकर से सोना चोरी हुआ था। स्थानीय पुलिस के साथ कर्नाटक पुलिस ने ककराला में दबिश देकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि कौन-कौन इस घटना में शामिल थे। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed