{"_id":"695bfe71d2a84be19d01839d","slug":"kalyan-singh-taught-me-the-fundamental-principles-of-hard-work-patience-and-dedication-bl-verma-badaun-news-c-123-1-sbly1035-154334-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याण सिंह से मिला परिश्रम, धैर्य और निष्ठा का मूलमंत्र : बीएल वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याण सिंह से मिला परिश्रम, धैर्य और निष्ठा का मूलमंत्र : बीएल वर्मा
विज्ञापन
उझानी में पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर अतिथियों का स्वागत करते अनुयायी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
उझानी। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती सोमवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। उझानी में हुए जयंती समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने उनके साथ बिताए दिनों और उनके मूलमंत्र की तारीफ की। कहा कि बाबू जी ने कहा था कि परिक्रम, निष्ठा और धैर्य किसी भी व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री का जयंती समारोह सोमवार दोपहर शुरू हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों और अनुयाइयों से सराबोर मैदान में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बाबू का पूरा जीवन जनहित के लिए समर्पित रहा। समाज के हर वर्ग को सम्मान और सभी के उत्थान के लिए उन्होंने कभी कसर नहीं छोड़ी।
बोले, उन्होंने जब दुनिया को अलविदा कहा तो उनके राजनीतिक विरोधी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, लेकिन सपा मुखिया के परिवार का कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा। उन्होंने ऐसा करके उन्हें अपमानित किया, वह ऐसे लोगों का मुंह देखने तक नहीं पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़े स्मरण भी सुनाए। कहा- बाबू जी के अनगिनत शिष्य हैं, लेकिन सबसे ज्यादा आशीर्वाद उन्हें मिला।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बाबू जी ने उन्हें तीन मूलमंत्र दिए थे। कहा था कि परिश्रम की पराकाष्ठा, साथ में निष्ठा और अगर कुछ न भी मिले तो धैर्य रखना। पार्टी में यही उनके जैसे कार्यकर्ता की सफलता का मूल आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के लोगों को कुछ व्यक्ति धमकाने का काम करते हैं। ऐसा मेरे संस्कार में शामिल नहीं है।
इस मौके पर सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, विधायक महेशचंद्र गुप्ता, हरीप्रकाश वर्मा, हरीश शाक्य, राजीव कुमार सिंह, डेबिड वर्मा, वागीश पाठक, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जितेंद्र यादव, पूर्व मंत्री राजीव लोधी, जितेंद्र यादव, वर्षा यादव, पूनम यादव, ममतेश शाक्य, अनीता राजपूत, सचिन अग्रवाल, अजय तोमर आदि मौजूद थे। संचालन दिवाकर वर्मा ने किया।
मुजरिया में रखी कल्याण सिंह चौक की आधारशिला
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने मुजरिया चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह चौक की स्थापना कराने के लिए आधारशिला रखी। चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा स्थापित होगी। प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन भी किया गया। इसके बाद उझानी में कल्याण सिंह चौक पर उन्होंने बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री के विचारों को जीवन में उतार कर समाज के उत्थान का संकल्प लेने की सलाह दी।

उझानी में पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर अतिथियों का स्वागत करते अनुयायी। संवाद- फोटो : सांकेतिक