फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kakora fair begins with flag worship and Ganga Aarti

Budaun News: झंडी पूजन व गंगा आरती के साथ ककोड़ा मेला शुरू

Thu, 30 Oct 2025 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Kakora fair begins with flag worship and Ganga Aarti
ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष - फोटो : udhampur news
कादरचौक। रुहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी कुंभ कहे जाने वाले ककोड़ा मेले का शुभारंभ बुधवार को विधि विधानपूर्वक हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव मां ककोड़ा वनदेवी मंदिर से पवित्र झंडी और ज्योति लेकर मेला स्थल पहुंचीं, जहां गंगा तट पर विधिवत पूजन-अर्चन, हवन एवं गंगा आरती कर मेले का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव के साथ पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे ककोड़ा गांव में प्राचीन देवी मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने देवी मंदिर पर हवन-पूजन किया। इसके बाद देवी स्वरूप झंडी और उनकी ज्योति लेकर ककोड़ा मेला पहुंचे। मेला में जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने झंडी पहुंचने के बाद हवन और गंगा का पूजन किया गया।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद झंडी को स्थापित किया गया। वहीं, मेला स्थल पर जिला पंचायत द्वारा लगाए गए टेंट में समीक्षा बैठक भी की। इसमें डीएम व एसएसपी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में पूर्व पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, एएमए दिनेश प्रताप सिंह, इंजीनियर पवन गोयल, अक्षय रावत, श्याम सुंदर उपाध्याय, रवि सिंह, सुधीर यादव, महेश चंद्र शाक्य, पंकज मिश्रा, नन्हेदास, धर्मगिरि महाराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूजन, मिष्ठान व दूध से की गंगा आरती
जिला पंचायत अध्यक्ष, डीएम और एसएसपी ने गंगा मां का पूजन करते हुए उन्हें फल, मिष्ठान और दूध अर्पित किया। वर्षा यादव ने कहा कि यह मेला श्रद्धा, विश्वास और एकता का प्रतीक है। प्रशासन ने मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप देने की तैयारी की है। उन्होंने कहा कि मेले में सीसी कैमरे, वॉच टावर, स्नान घाटों पर सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग और साफ-सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।

4 से 6 नवंबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में जिला पंचायत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 4 से 6 नवंबर तक कठपुतली नृत्य, जादू के खेल, रासलीला और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगी।

गंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोक
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने श्रद्धालुओं से गंगा को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंगा में मूर्तियां या पूजन सामग्री विसर्जित न करें। इसके लिए घाटों पर विशेष गड्ढे तैयार किए गए हैं जहां सामग्री का विसर्जन कराया जाएगा।

50 सीसी कैमरे और 30 गोताखोर किए गए तैनात
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेले में 50 सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही गंगा घाट पर 30 प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम तैनात की गई है। सभी गोताखोरों को आईकार्ड और यूनिफॉर्म दी गईं हैं ताकि पहचान में आसानी रहे। उनके संपर्क नंबर भी घाट पर प्रदर्शित किए गए हैं।


पराग दुग्ध उत्पाद और रोडवेज बसें उपलब्ध
मेले में पराग डेयरी द्वारा दूध व दुग्ध उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था की गई है। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की बसें हर आधे घंटे पर दिन-रात संचालित रहेंगी।

मंदिर को दान में मिला इन्वर्टर और बैटरी
जिला पंचायत की ओर से पहली बार ककोड़ा वनदेवी मंदिर को एक इन्वर्टर और बैटरी दान की गई। इसे प्राप्त कर मंदिर के महंत धर्मगिरि महाराज ने कहा कि अब मंदिर में रात्रि के समय भी बेहतर प्रकाश व्यवस्था रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

कंट्रोल रूम से होगी कड़ी निगरानी

मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का डीएम और एसएसपी ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र में सीसी कैमरों और ड्रोन कैमरों से लगातार स्थिति पर नजर रखी जाए। अधिकारियों ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव की स्थिति में तुरंत विधिक कार्रवाई की जाए।

घाटों और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की
गंगा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को स्नान में किसी प्रकार की असुविधा न हो। गहरे पानी वाले स्थलों पर बैरिकेडिंग की जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो।
श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए यातायात, पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले मार्गों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए और कहीं भी अवरोध उत्पन्न न हो।

मेला 6 जोन और 14 सेक्टरों में बांटा
इस वर्ष ककोड़ा मेला क्षेत्र को 6 जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक या निरीक्षक को सौंपी गई है। प्रत्येक सेक्टर में एक उपनिरीक्षक हमराह पुलिस बल के साथ तैनात रहेगा। पूरे मेला क्षेत्र में एक अस्थायी कोतवाली और 14 पुलिस चौकियां बनाई गईं हैं। एक फायर स्टेशन और सात दमकल गाड़ियां भी चौबीसों घंटे तैयार रहेंगी। भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए 15 वॉच टावर स्थापित किए गए हैं।


4 नवंबर से होगा शुभारंभ, मुख्य स्नान 5 नवंबर को

- श्रद्धालुओं को हर आधे घंटे में मिलेगी रोडवेज बसों की सुविधा, 12 नवंबर तक चलेगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। ककोड़ा मेला बुधवार को मां ककोड़ा देवी मंदिर परिसर में विधि-विधानपूर्वक झंडी पूजन के साथ प्रारंभिक रूप में आरंभ हो गया। 4 नवंबर की शाम तीन बजे मेले का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। वहीं, मुख्य स्नान कार्तिक पूर्णिमा को 5 नवंबर को होगा। मेला 12 नवंबर तक चलेगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर आधे घंटे में रोडवेज बसों की भी सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि मेला स्थल पर कोतवाली की स्थापना, यातायात व सुरक्षा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मेले में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि या अवैध वस्तु की बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे प्रकरणों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि हर आधे घंटे पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को यातायात में कोई असुविधा न हो। साथ ही, कच्चे मार्गों का समतलीकरण व मरम्मत कार्य कराया गया है।
उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्य स्नान तिथियों पर सेक्टर व जोन व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू रहेगी। विद्युत निगम, नगर निकाय, स्वास्थ्य व स्वच्छता विभागों को सतर्कता से अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई कि गंगा में प्लास्टिक या गंदगी का प्रवाह न करें और मां गंगा की पवित्र धारा को स्वच्छ बनाए रखें।

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष- फोटो : udhampur news

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष- फोटो : udhampur news

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष- फोटो : udhampur news

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष- फोटो : udhampur news

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष- फोटो : udhampur news

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष

ककोड़ा मेला के शुभारंभ मौके पर ककोड़ा देवी मंदिर से झंडी व ज्योति लेकर जाती जिला पंचायत अध्यक्ष- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed