फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kaji e jila shekh abdul hameed mohammed salimool quadri passes away crowd of followers gathered guide lines blown

यूपी लॉकडाउन: बदायूं में जिला-ए-काजी के जनाजे में उमड़ी मुरीदों की भीड़, गाइडलाइन की उड़ीं धज्जियां, पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 11 May 2021 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 11 May 2021 01:15 AM IST
सार

दरगाह आलिया कादरिया के सज्जादा नशीन काजी-ए-जिला शेख अब्दुल हमीद मोहम्मद सालिमुल कादरी का पूरा जिला मुरीद था। रविवार तड़के जब लोगों को उनके जाने की खबर मिली तो लोग गम में डूब गए।

विज्ञापन
kaji e jila shekh abdul hameed mohammed salimool quadri passes away crowd of followers gathered guide lines blown
जिला ए काजी के जनाजे में उमड़ी मुरीदों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार तड़के दरगाह आलिया कादरिया के सज्जादा नशीन काजी-ए-जिला शेख अब्दुल हमीद मोहम्मद सालिमुल कादरी के जनाजे में मुरीदों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि सामाजिक दूरी तो अलग मास्क के नियम भी टूट गए। पुलिस और जिला प्रशासन कुछ नहीं कर सका। जब सोशल मीडिया पर भीड़ का वीडियो वायरल हुआ तो सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात भीड़ के खिलाफ कोविड-19 और कर्फ्यू उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दरगाह आलिया कादरिया के सज्जादा नशीन काजी-ए-जिला शेख अब्दुल हमीद मोहम्मद सालिमुल कादरी का पूरा जिला मुरीद था। रविवार तड़के जब लोगों को उनके जाने की खबर मिली तो लोग गम में डूब गए। उनके इंतकाल का समाचार जिले में आग की तरह फैल गया था। इससे जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग उनके घर पर पहुंचना शुरू हो गए। सुबह नौ बजे तक भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि लोगों को अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सभी चाहने वाले उनके आखिरी दर्शन करना चाहते थे। इससे उनके बीच धक्कामुक्की तक हो गई। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में लोग पीछे चल रहे थे। उनके जनाजे को कांधा देने वालों की कमी नहीं थी। पूरी सड़क फुल हो गई। कब्रिस्तान तक में पैर रखने की जगह नहीं थी। ये भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर सका, लेकिन रविवार रात सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात भीड़ के खिलाफ धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा ने बताया कि अज्ञात भीड़ के खिलाफ एफआईआर लिख ली गई है। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के आदेश पर कराई जाएगी।

पूर्व राज्यमंत्री ने समेत कई हस्तियों ने शोक जताया
बदायूं। आला हजरत काजी-ए-जिला शेख अब्दुल हमीद मोहम्मद सालिमुल कादरी साहब के निधन की खबर मिलने पर पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा रविवार सुबह ही उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने गहरा शोक जताया और परिवार वालों को सांत्वना दी। आबिद ने कहा कि आला हजरत के पूरी दुनिया में मुरीद हैं। उन्होंने धार्मिक क्षेत्र में बदायूं को पूरे देश में अलग ही पहचान दिलाई।

रविवार को दिन भर सालिमुल कादरी साहब के आवास पर मुरीद जुटे रहे। कई बड़ी हस्तियां भी शोक व्यक्त करने पहुंचीं। बदायूं यूथ ने ऑनलाइन शोक सभा का कर निधन पर शोक जताया। शोक सभा में मरहूम की मग़फ़िरत, दरजात बुलंद करने और जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर डॉ. शकील अहमद, जिया अनंसारी, शफ़ी अहमद, अनवर अंसारी, मोहम्मद ख़ालिद अहमद , अनस आदि रहे। इधर पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) अनवर आलम ने कहा कि काजी ए जिला हजरत सालिम मियां साहब की शख्सियत बदायूं के लोगों के लिए एक सरपरस्त की तरह थी। वह बहुत नेक, मिलनसार, हर दिल अजीज शख्स थे। समाज के हर वर्ग में उनकी बहुत इज्जत थी। उनके चले जाने से बदायूं के लोगों ने अपना सरपरस्त खो दिया। उनको हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed