फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   June will be a CRS inspection

एक जून को होगा सीआरएस निरीक्षण

Thu, 28 May 2015 07:34 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 28 May 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन

करीब 16 माह से रेल सफर का इंतजार कर रहे मुसाफिर जल्द ही सफर का आनंद ले सकेंगे। आखिरकार पूर्वोत्तर रेलवे ने सीआरएस इंस्पेक्शन की तारीख घोषित कर दी है। रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिमंडल प्रभात कुमार वाजपेयी एक व दो जून को इज्जतनगर मंडल के नव आमान परिवर्तित रामगंगा-कासगंज रेल खंड का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) ओंकार सिंह, मुख्य इंजीनियर निर्माण, राम जनम, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश, मुख्य प्लानिंग एवं डिजाइन इंजीनियर एसके मिश्रा, मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर चंद्र मोहन जिंदल, उप मुख्य इंजीनियर (निर्माण) राजीव अग्रवाल, उप मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर मुकुल अग्रवाल सहित निर्माण संगठन के अधिकारी मंडल के शाखाधिकारी निरीक्षण के दौरान साथ रहेंगे। रेल संरक्षा आयुक्त वाजपेयी एक जून को रामगंगा से बदायूं-बितरोई तक निरीक्षण सुबह 6.30 बजे से शाम छह बजे तक मोटर ट्राली द्वारा करेंगे। दो जून को बितरोई से कासगंज का निरीक्षण सुबह साढ़े छह बजे से 11.30 बजे तक मोटर ट्राली द्वारा किया जाएगा। कासगंज से रामगंगा के बीच स्पीड ट्रायल दो जून 2015 को ही शाम चार बजे से छह बजे तक होगा। मंडल रेल प्रबंधक चंद्र मोहन जिंदल की सभी सड़क उपयोगकर्ता से अपील है कि समपारों पर सतर्कता बरतें। मोटर ट्राली और विशेष निरीक्षण ट्रेन को समापार पार करने से पूर्व दायें-बायें देखकर सावधानी पूर्वक समपार पार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed