फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jewelery of Gods and Goddesses stolen from Manokamna Temple

Budaun News: मनोकामना मंदिर से देवी- देवताओं के जेवर चोरी

Sun, 03 Mar 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jewelery of Gods and Goddesses stolen from Manokamna Temple
बिसौली। कस्बे में सक्रिय चोरों ने शुक्रवार रात बैनी महाराज के मनोकामना मंदिर को निशाना बना लिया। चोर उसका ताला तोड़कर अंदर घुस गए और देवी-देवताओं के जेवर, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर चुरा ले गए। सुबह लोग मंदिर में पूजापाठ करने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। तब उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बिसौली कस्बे में अटल चौक और बुध बाजार के बीच बिल्सी रोड पर बैनी महाराज का मनोकामना मंदिर है। इस मंदिर की देखरेख कस्बे के कई व्यापारी करते हैं और यहां रोजाना पूजापाठ करने पहुंचते हैं। शनिवार सुबह कस्बे के कई लोग मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे, तब उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा। ताला टूटा देखकर लोग हैरान रह गए। अंदर मंदिर में सभी देवी-देवताओं के जेवर, छत्र गायब थे। इसकी सूचना पर कस्बे के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। बावजूद इसके चोरों ने मंदिर में घटना को अंजाम दे दिया। मंदिर से तीन बड़े छत्र, तीन छोटे छत्र और माता रानी का चांदी का हार, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर चुरा ले गए, जबकि अटल चौक और बुधबाजार के नजदीक पुलिस की पिकेट भी लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। कस्बा निवासी हिमांशु वाष्र्णेय और कृष्ण अवतार शर्मा समेत कई लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed