{"_id":"d003fedd0e032253b7d168894e6f73a7","slug":"jat-punjabi-society-scarred-by-loss-of-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जाट आंदोलन में नुकसान से पंजाबी समाज आहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन में नुकसान से पंजाबी समाज आहत
बदायूं।
Updated Fri, 26 Feb 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी समाज सेवा समिति ने हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान हुए भारी नुकसान पर नाराजगी जताई है। पंजाबी समाज का कहना है कि इस आंदोलन में उनके समाज का सर्वाधिक नुकसान हुआ है। कानून को हाथ में लेने वालों से इस नुकसान की भरपाई कराई जाए। समिति ने इस बाबत प्रधानमंत्री को डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
पंजाबी समाज सेवा समिति के बैनर तले एकत्र पंजाबी समाज के लोगों ने कहा है कि इस समाज ने कड़ी मेहनत और लगन से आर्थिक मजबूती पाई है। उसकी संवृद्धि भी उसकी मेहनत ओर लगन पर टिकी है। हरियाणा में जाटों के आरक्षण आंदोलन के दौरान पंजाबी समाज का जो नुकसान हुआ है, उससे उसकी आगे की पीड़ियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। पंजाबी समाज के लोगों ने प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन में मांग की है कि इस आंदोलन में जो क्षति उसके समाज को हुई है, उसकी भरपाई की जाए। इसके लिए अविलंब मुआवजा की घोषणा की जाए। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र दुआ, ओम कोचर, जगजीत, अनिल, उमेश कुमार, गुरदीप सिंह, विकास आहूजा, परविंदर दुआ, देवेंद्र कुमार, हरीश कुमार, सुनील सम्राट, हरभजन सिंह, हरीश चंद्र बजाज, अनिल आहूजा, अशोक नारंग, हरीश जुनेजा, दीपक, विवेक खुराना, विशाल, चंद्र अरोरा, राजेश धींगड़ा, अमर जीत, गुरप्रीत सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।