फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jam again at adhauli gate

Budaun News: अढौली फाटक पर फिर लगा जाम

Fri, 28 Jul 2023 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
jam again at adhauli gate
उझानी में अढौली रेलफाटक के पास फंसे मक्का लदे वाहन।
मक्का की रैक लोडिंग के दौरान बृहस्पतिवार को भी फंसे अनाज लदे कई वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। रेलवे स्टेशन के नजदीक अढौली फाटक पर जाम लगने का सिलसिला बरकरार है। ऐसा ही बृहस्पतिवार पूर्वाह्न एक बार फिर हुआ। अनाज लदे एक वाहन चालक की जल्दबाजी के कारण फाटक पार धर्मकांटे तक वाहनों की लाइन लग गई। ऐसे में करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
मालगाड़ी (रैक) लोडिंग और अनलोडिंग के लिए भारी वाहन अढौली फाटक से होकर निकलते हैं। फाटक के दोनों ओर तीव्र मोड़ होने की वजह से अनाज और खाद लदे वाहन के चालकों को दिक्कत होती है। बृहस्पतिवार को भी दिन में कुछ ऐसा ही हुआ। फाटक पार धर्मकांटा पर तौल चल रही थी, ऐसे में दूसरी तरफ के वाहनों को मालगोदाम की ओर निकलने का मौका नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

फाटक खुलने के बाद एक ट्रक के चालक ने आगे निकलने की होड़ में रफ्तार बढ़ाई, तो दूसरी ओर से ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। इसके बाद जाम लगा तो धर्मकांटा तक वाहनों की लाइन लग गई। बाद में करीब एक घंटे बाद आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों में चंद्रपाल और मुनीश ने बताया कि यहां हर रोज ही आवागमन में दिक्कत होती है। इसे लेकर रेलवे के अफसरों को शिकायत भी भेजी जा चुकी है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
-
एसडीएम भी भेज चुके हैं रिपोर्ट
अढौली फाटक के रास्ते आवागमन में दिक्कत को लेकर पिछले महीने इलाके के लोगों ने डीएम को शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने राजस्व विभाग की पांच सदस्यीय टीम को मौके पर भेजकर सर्वे कराया था। पिछले दिनों सर्वे के दौरान पूर्व पालिका सदस्य रामप्रवेश यादव समेत इलाके के कई लोगों ने राजस्व टीम के सामने अपना पक्ष भी रखा। प्रभारी राजस्व निरीक्षक ओमबाबू नागेंद्र के नेतृत्व में टीम ने एसडीएम सदर को हकीकत से अवगत करा दिया। राजस्व टीम ने अंडरपास या फिर ओवरब्रिज की वकालत की। इस आधार पर एसडीएम की ओर से रेलवे के इज्जतनगर डिवीजन को रिपोर्ट भेजी गई।

-
मिनी बाइपास का जीर्णोद्धार होने पर मिल सकती है राहत
करीब पांच-छह साल पहले कादरचौक रोड से मीहलालनगला के करीब होकर मिनी बाइपास का निर्माण हुआ था। मिनी बाइपास बमनौसी रोड पर निकलता है। दो-तीन साल से मिनी बाइपास गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। भूरे ने बताया कि मिनी बाइपास का चौड़ीकरण के साथ जीर्णोद्धार हो जाए तो भारी वाहन इधर से भी निकल सकेंगे, ऐसे में फाटक बंद होने पर भी जाम नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed