फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jains celebrated Kshamavani festival, asked for forgiveness from each other

Budaun News: जैनियों ने मनाया क्षमावाणी पर्व, एक-दूसरे से मांगी क्षमा

Fri, 20 Sep 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Jains celebrated Kshamavani festival, asked for forgiveness from each other
बिल्सी में क्षमावाणी पर्व का शुभांरभ करते अतिथि। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को जैन समाज के दस दिवसीय पर्यूषण पर्व के समापन के बाद क्षमावाणी कार्यक्रम हुआ। इसमें जैन समाज के लोगों ने विगत वर्ष में हुई भूलों और अनजाने में हुई भूल को स्वीकारते हुए क्षमा मांगी।
विज्ञापन

जैन समाज के संतों ने बताया कि क्षमा शब्द मानवीय जीवन की आधारशिला है। दस लक्षण पर्व हमें यही सीख देता है कि क्षमावाणी के दिन हमें अपने जीवन से सभी तरह के बैर भाव-विरोध को मिटाकर प्रत्येक व्यक्ति से क्षमा मांगनी चाहिए और हम दूसरों को भी क्षमा कर सकें, यही भाव मन में रखना चाहिए। यही क्षमावाणी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन एवं मंत्री अनिल कुमार जैन ने भगवान महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद धर्म बोला खेल हुआ, जिसमें कृष्णा जैन, सीमा जैन, मोना जैन, पूजा जैन अव्वल रहीं। इस मौके पर डॉ. आरती जैन, अरविंद जैन, मयंक जैन, शालिनी जैन, मानसी जैन, नीलम जैन आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed