Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Issuance of traffic fines via interceptor speedometer cameras has begun on the expressway.

Budaun News: एक्सप्रेसवे पर इंटरसेप्टर के स्पीडो मीटर कैमरे से चालान कटना शुरू

Wed, 18 Nov 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Issuance of traffic fines via interceptor speedometer cameras has begun on the expressway.
बदायूं में स्कूली वाहनों की जांच करते एआरटीओ हरिओम। स्रोत सूचना
बदायूं। कोहरे में होने वाले हादसों में कमी लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने अनियंत्रित गति से गंगा एक्सप्रेसवे पर दौड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंटरसेप्टर वाहन में लगे ऑटोमेटिक स्पीडो मीटर कैमरे से बिनावर क्षेत्र में मंगलवार को 140 वाहनों के चालान काटे गए। बता दें कि तय सीमा से अधिक स्पीड होने पर आमतौर पर 2,000 से लेकर 4,000 तक का ई-चालान कट रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने इंटरसेप्टर बरेली के आरटीओ कार्यालय से मंगाया है। इंटरसेप्टर में लगे स्पीडो मीटर कैमरे से कोई वाहन 120 तो कोई 100 किमी की रफ्तार से दौड़ते मिला, जबकि 15 नवंबर से एक्सप्रेसवे पर स्पीड नियंत्रित कर वाहन चलाने का आदेश लागू हो चुका है। उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की ओर से लागू हुए आदेश में बताया गया है कि 15 फरवरी 2027 तक एम-1 श्रेणी के वाहनों की अधिकतम गति सीमा दिन में 80 और रात में 60 किलोमीटर प्रति घंटा, एम-2 और एम-3 श्रेणी के वाहनों के लिए यह सीमा दिन में 60 और रात में 50 किलोमीटर प्रति घंटा व मालवाहक वाहनों को दिन में अधिकतम 50 और रात में 40 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। इस मानक का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ही ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। तीन दिन पहले भी ट्रैफिक पुलिस ने 50 वाहनों के चालान किए थे।
विज्ञापन







गंगा एक्सप्रेसवे के मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजीव कटियार की ओर से कुछ दिन पहले मेल आया था। उसी के क्रम में इंटरचेंज, सर्विस रोड व एक्सप्रेसवे पर चालान किए जा रहे हैं। बरेली से इंटरसेप्टर मंगाई गई है। ट्रैफिक पुलिस ने इंटरसेप्टर से चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि वाहन नियंत्रित गति में ही चलाएं। घर पर आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है। -हरिओम, एआरटीओ, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

---

परिवहन विभाग ने 30 स्कूली वाहन जांचे, 106 चालान
बदायूं। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत परिवहन विभाग ने दूसरे दिन विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान एआरटीओ हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी ने जनपद में संचालित 30 स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की। विभिन्न कमियां मिलने पर दो स्कूली वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त इंटरसेप्टर के माध्यम से ओवर स्पीडिंग एवं स्टंट ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 104 चालान किए गए। वहीं, कर एवं दस्तावेजों की जांच के दौरान बिना टैक्स, फिटनेस एवं बीमा के संचालित दो जेसीबी मशीनों को थाना कादरचौक में सीज कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed