{"_id":"c3ecd0ff953d2124f96b94abf87106bd","slug":"islamgr-the-chilling-plant-raid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामगर के चिलिंग प्लांट पर छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लामगर के चिलिंग प्लांट पर छापा
badaun
Updated Fri, 27 Feb 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली से पूर्व सतर्क हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रशासन के सहयोग से छापामारी अभियान शुरू कर दिया है। सहसवान और बिल्सी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने छापामारी की सहसवान में एसडीएम का निर्देशन प्राप्त किया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि एसडीएम सहसवान के निर्देशन में उनकी टीम ने सहसवान में दो बोलेरे मैक्स गाड़ियों में ले जा रहे दूध के नमूने लिए। गाड़ियों के संचालक सीकरी निवासी राकेश पुत्र श्रीपाल और राजाराम पुत्र रामपाल हैं। इसके अलावा कस्बा के मोहल्ला बजरिया में सुनील पुत्र चंद्रहास की दुकान से रंगीन बरफी का नमूना लिया गया। इसके अलावा बिल्सी में एफएसओ केजे सिंह और जवाहर लाल के नेतृत्व में चली छापामारी में नूरपूर पिनौनी मेें विवेक पुत्र राजेंद्र की दुकान पर श्रीराजेश ब्रांड सरसों के तेल का नमूना लिया गया। खितौरा में ओमवीर पुत्र ओम प्रकाश की दुकान से बरफी का नमूना लिया गया। उघैती में पुष्पेंद्र पुत्र चंद्रपाल की दुकान से भी बरफी का नमूना लिया गया।
बिस्ली तहसील क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर में पारस की बीआरएस मिल्क चिलिंग पलांट पर भी टीम ने छापामारी की और दूध का नमूना लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुरू हुए छापामार अभियान से हड़कंप मचा हुआ है। अभिहित अधिकारी शर्मा ने बताया कि होली तक अभियान जारी रहेगा। किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थं की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।