{"_id":"6af365a57a1737916b0571e4","slug":"truck-driver-sideswipes-car-on-expressway-young-man-killed-badaun-news-c-123-1-ba11032-177339-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक ने कार को मारी साइड, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक ने कार को मारी साइड, युवक की मौत
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर शेखूपुरा के पास 146वें किलोमीटर पर हुए सड़क हादसे में कार सवार सोनू की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब प्रयागराज से हापुड़ लौट रहे जीजा-साले सहित तीन लोगों की कार को ट्रक ने बाईं ओर से ओवरटेक किया। ट्रक की साइड लगने से कार अनियंत्रित होकर दाईं ओर लगे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में चालक के बगल वाली सीट पर बैठे सोनू शर्मा की मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि भाई दूज पर हापुड़ के श्यामगंज निवासी सोनू शर्मा अपने साले रवि दुबे को प्रयागराज से लेकर सेंट्रो कार से सोमवार देर रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। रवि दुबे मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र के जगेशरगंज गांव के रहने वाले हैं और प्रयागराज में काम करते हैं। कार में सोनू का भांजा मनीष शर्मा भी मौजूद था। कार मनीष शर्मा चला रहे थे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर शेखूपुरा के पास अनियंत्रित गति से दौड़ रहे ट्रक ने बाईं ओर से ओवरटेक करने के दौरान कार को साइड मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दाईं ओर लगे डिवाइडर से टकरा गई। उधर, चालक ट्रक भगा ले गया।
विज्ञापन
हादसे में कार की बाईं साइड में बैठे सोनू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल सोनू को वजीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव घर ले गए।
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मनाकर दिया था। शव घर ले गए। परिजनों ने कार्रवाई कराने से भी मना कर दिया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक को तलाश रही है।