फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Investigation started on the allegation of taking government land on rent on the forest inspector of Sahaswan range.

Budaun News: सहसवान रेंज के वन दरोगा पर सरकारी जमीन किराये पर उठाने के आरोप की जांच शुरू

Sat, 30 Mar 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Investigation started on the allegation of taking government land on rent on the forest inspector of Sahaswan range.
बदायूं। सहसवान क्षेत्र के गांव मालपुर ततैरा निवासी मौकम सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। आरोप है कि गांव के जंगल में करीब दो हजार बीघा जमीन वन विभाग की है। सहसवान रेंज में तैनात दरोगा अनिल कुमार जमीन को किराये पर उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पूरा मामला सहसवान तहसील के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव मालपुर ततौरा का है। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत में बताया गया है कि गांव के जंगल में दो हजार बीघा जमीन वन विभाग की है। जमीन पर खेती हो रही है और पेड़ भी खड़े हैं। आरोप है कि सहसवान रेंज के दरोगा अनिल कुमार हर साल दो हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से जमीन किसानों को उठाकर रुपये लेते आ रहे हैं। अपने सामने किसानों को जमीन जुतवाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

गेहूं की फसल बुआई के समय जमीन किसान जोत रहे थे जिसका वीडियो गांव के रहने वाले मौकम सिंह ने बना ली थी। मौकम का आरोप है कि यह बात जब वन दरोगा को पता लगी तो बुलाकर वीडियो डिलीट करने को कहा। मना करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। डीएम मनोज कुमार से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, जिस पर डीएम ने डीएफओ प्रदीप वर्मा को जांच के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीएफओ टीम के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ प्रदीप वर्मा ने बताया कि आईजीआरएस की शिकायत मिली थी। इसके संबंध में वह टीम के साथ जांच करने मौके पर गए थे। जांच करते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। दोषी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


मालपुर ततैरा का जंगल बहुत बड़ा है। लगभग 700 एकड़ जमीन है, जिसमें वन है। किसानों की जमीन भी यहां है। किसान खेती कर रहे हैं। द्वेष भाव में शिकायत की गई है। जांच में पता लगेगा कि वन विभाग की जमीन पर किसका कब्जा है और कौन कब्जा करा है। मैं खुद जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं। -अनिल कुमार, वनरक्षक सहसवान रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed