{"_id":"66ef362cf7efb5ece80506f4","slug":"international-peace-day-celebrated-in-government-college-badaun-news-c-123-1-sbly1029-126247-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में विश्व शांति दिवस पर छात्राओं को संबोधित करतीं डॉ सरिता यादव।स्रोत-संस्थ
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी एनएसएस एवं रोबर्स रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व शांति दिवस का आयोजन हुआ।
मुख्य वक्ता उर्दू की विभागाध्यक्ष डॉ. राशेदा खातून ने कहा कि सभी राष्ट्र और उसके नागरिक आतंकवाद, गरीबी, बीमारी, अशिक्षा और स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। संघर्ष की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हमें अलगाववादी मानसिकता से मुक्त होकर मानव सभ्यता के उत्तरोत्तर विकास के प्रति प्रतिबद्ध होने के लिए प्रेरित करता है। हम रोजमर्रा के काम और परिवार में उलझे रह सकते हैं, लेकिन कभी-कभी यह सोचना सेहत के लिए अच्छा होता है कि कौम और मुल्कों खुशहाल और आबाद रखने के लिए युद्ध से बुद्ध की ओर जाना जरूरी है।
डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि वर्चस्व की लड़ाई में सभी राष्ट्र कालिदास बने हुए हैं, जिस डाली पर बैठे हैं उसे ही काट रहे हैं। युद्ध पृथ्वी और पर्यावरण के अस्तित्व को समाप्त कर देगा। डॉ. संजीव राठौड़ ने कहा कि युद्ध करना मूर्खता की निशानी है। कार्यक्रम में डॉ. रविन्द्र सिंह यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. प्रेमचंद चौधरी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीसी की प्रभारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता और संचालन रेंजर लीडर डॉ. सरिता यादव ने किया।