फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Instructions to complete the construction of women PAC battalion on time

Budaun News: महिला पीएसी बटालियन का निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश

Wed, 15 Jul 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 15 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction of women PAC battalion on time
गांव सैंजनी ​​स्थित निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का निरीक्षण करते डीजी पीएसी आलोक सिंह, एडीज
दातागंज। गांव सैंजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन का मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (पीएसी) आलोक सिंह और अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और प्रगति का जायजा लेते हुए निर्धारित समय सीमा में मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्माणाधीन भवनों में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता, कार्य की प्रगति और सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। परिसर में बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, आवागमन व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजाम भी देखे। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को गुणवत्ता से समझौता किए बिना समय पर निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने निर्माणाधीन परिसर और आसपास की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन, नियमित निगरानी और प्रत्येक चरण में गुणवत्ता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। 8वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक आकाश तोमर, डीएम अवनीश राय, एसएसपी अंकिता शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed