फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Instructions for CCTV inspection, repair of electricity and water supply

Budaun News: सीसीटीवी जांच, बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Wed, 22 Oct 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions for CCTV inspection, repair of electricity and water supply
बदायूं। यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं फरवरी में प्रस्तावित हैं। परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने सभी प्रधानाचार्यों की आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कहा कि सीसीटीवी जांच, बिजली और पानी आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन


जिले के सभी विद्यालय अपने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीवी कैमरों की जांच करें। जो कैमरे खराब हैं, उन्हें तुरंत बदल दें। साथ ही परीक्षा केंद्रों की बिजली, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर और पेयजल सुविधाओं को दिसंबर तक दुरुस्त करने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि इस बार परीक्षा की निगरानी के लिए जिले में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर सीधी निगाह रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विद्यालयों के प्रधानाचार्य को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि विद्यार्थियों का डेटा समय से पोर्टल पर अपलोड करें ताकि प्रवेश पत्र जारी करने में विलंब न हो। साथ ही जनवरी माह से पुनरावृत्ति कक्षाएं अनिवार्य रूप से शुरू करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सभी स्कूलों की जांच टीमें करेंगी। जहां भी खामियां मिलेंगी वहां नोटिस दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -लालजी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed