फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inspector did not register victim woman complaint in Budaun

Budaun: पति ने किया दूसरा निकाह, शिकायत करने थाने पहुंची पीड़िता को दरोगा ने भगाया, लखनऊ तक पहुंचा मामला

Tue, 16 Jan 2024 02:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

पीड़ित महिला का निकाह 35 साल पहले हुआ था। उसके दो बेटियां भी हैं। आरोप है कि पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इस पर वह मायके में रहने लगी। उधर, पति ने दूसरा निकाह कर लिया। जब पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंची तो दरोगा ने उसे भगा दिया। 

विज्ञापन
Inspector did not register victim woman complaint in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं में पति और ससुरालीजनों के जुल्म ही शिकायत लेकर कादरचौक थाने पहुंची महिला को दरोगा ने यह कह कर भगा दिया कि कार्रवाई में रुपया खर्च होता है। महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। संयुक्त सचिव के निर्देश पर एसएसपी ने इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए तो एफआईआर दर्ज की गई। वहीं दरोगा के खिलाफ भी जांच होगी। 

विज्ञापन


अलापुर थाना व कस्बा की रहने वाली फिरोज बेगम का आरोप है कि उसका निकाह लगभग 35 साल पहले कादरचौक क्षेत्र के गांव कुढ़ा शाहपुर निवासी इसरार हुसैन के साथ हुआ था। निकाह के  कुछ समय के बाद ही पति उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। इसी दौरान उसके दो बेटियां रुखसार और नगमा पैदा हुईं। पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया तो वह मायके में रहने लगी। 
विज्ञापन


दरोगा ने थाने से भगाया 
पता लगा कि पति ने दूसरी शादी आसमा नाम की महिला से कर ली है तो वह 23 नवंबर को बेटियों के संग कुढ़ा शाहपुर पहुंची। आरोप है कि पति इसरार, आसमा, इकवाल, हिना, सीमा, रिजवान, मुख्तयार और राना ने उनको पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह कादरचौक थाने पहुंची। जहां तैनात हल्का दरोगा वीरपाल सिंह ने फोटो खींचकर वहां से भगा दिया और  कह दिया कि कार्रवाई में रुपया खर्च होता है। उसने गरीबी का हवाला दिया तो दरोगा ने कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होकर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव अजय कुमार ओझा ने इस मामले में एसएसपी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दरोगा वीरपाल सिंह पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed