फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Innocent rape victim will appear in court along with mother

Budaun News: मां के साथ न्यायालय में पेश होगी मासूम दुष्कर्म पीड़िता

Fri, 15 Mar 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Innocent rape victim will appear in court along with mother
बदायूं। दो साल की बच्ची से दरिंदगी के मामले में पुलिस जल्द से जल्द न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है। बच्ची को उसकी मां के साथ न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव की दो वर्षीय बच्ची को सात मार्च को घर के बाहर खेलते समय आरोपी संजय पॉपकॉर्न खिलाने के बहाने साथ ले गया था। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था। जब देर शाम तक बच्ची का पता नहीं चला तो परिवार वाले उसे खोजने निकले। रात करीब 8:30 बजे बच्ची गांव के बाहर गड्ढे में बेहोश पड़ी मिली थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी शुरू कर दी थी। रात तीन बजे वह मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था। उसके बाएं पैर में गोली लगी थी। पुलिस बच्ची की मां और गांव के कुछ अन्य लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। बच्ची को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। इसके बाद पुलिस उसे मां के साथ न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मामले की विवेचना तेजी से पूरी की जा रही है। कोशिश है कि जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर दी जाए। इससे पहले बच्ची को उसकी मां के साथ न्यायालय में पेश किया जाएगा। - आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed