{"_id":"6a0b6f1b79e67a514807f299","slug":"inflation-in-petrol-and-diesel-spoiled-the-budget-badaun-news-c-123-1-bdn1037-164162-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने बिगाड़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने बिगाड़ा बजट
Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 19 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
रेखा, ग्रहणी
बदायूं। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों हुई बढ़ोतरी का असर अब सीधे आमजन की रसोई तक पहुंचने लगा है। ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ रही है, इसका प्रभाव सब्जी, राशन, दूध, दाल, तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। सबसे अधिक परेशानी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को झेलनी पड़ रही है।
घरेलू बजट संभालने वाली महिलाओं का कहना है कि सीमित आय में अब घर चलाना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। क्षेत्र की महिलाओं में बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता साफ दिखाई दी। गैस की किल्लत के साथ सिलिंडर पर दाम पहले बढ़ चुके हैं। अब डीजल का दाम बढ़ने का सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ा है। पहले जहां मासिक बजट में कुछ बचत हो जाती थी, अब रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है।
-- -- -- -- -
फोटो-26
पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही परिवहन भाड़ा बढ़ जाता है, जिससे हर सामान की कीमत बढ़ जाती है। सीमित आमदनी में घर का खर्च संभालना कठिन होता जा रहा है। महंगाई की मार सबसे ज्यादा गृहिणियों पर पड़ रही है, क्योंकि घर का पूरा बजट उन्हीं के जिम्मे होता है।
विज्ञापन
रेखा, गृहिणी
-- -- -- -- --
फोटो-27
दाल, तेल, आटा, चावल, मसाले, दूध और सब्जियों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए आवश्यक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं।
निधि, गृहिणी
-- -- -
फोटो- 31
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से हर सामान महंगा हो जाता है। गृहस्थी का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि आमदनी उसी अनुपात में नहीं बढ़ रही। महिलाओं को रसोई चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
शिवकुमारी, गृहिणी