फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Indian art reflected in Nataraja Pooja

Budaun News: नटराज पूजन में झलकी भारतीय कला की छवि

Mon, 14 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Indian art reflected in Nataraja Pooja
बदायूं। संस्कार भारती के बैनर तले भारत स्काउट गाइड भवन में नटराज पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य, गीत और रंगोली जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगमय कर दिया।
विज्ञापन


प्रांतीय सदस्य डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि यह पूजन विशेष रूप से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किया जाता है। जिसमें कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले गुरुओं को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आराध्य ने नृत्य तो कार्तिक शर्मा ने तबला वादन किया। नरेश कुमार शर्मा ने भजन और शिवांगी पांडेय ने गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक खुराना ने की। कला के क्षेत्र में डॉ. योगेन्द्र पाल मौर्य और संगीत के क्षेत्र में सुशील दुबे को विशेष सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय कला संयोजक डॉ. मदन मोहन लाल ने नटराज पूजन को कला जगत का एक महत्वपूर्ण उत्सव बताया, जो गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है। संचालन कवि षट्वदन शंखधार व पवन शंखधार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed