{"_id":"590dd6634f1c1b06464442a9","slug":"increasing-heat-people-from-lu-behal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती तपिश, लू से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती तपिश, लू से लोग बेहाल
बदायूं।
Updated Sat, 06 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। लू से बचने के लिए लोग घरों से छाता, अंगोछा लेकर निकल रहे हैं। शनिवार को भी बुरा हाल रहा। गर्मी से बेहाल लोग पेड़ों की छाया ढूंढते नजर आए तो वहीं रास्ते में ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर सफर तय किया। गर्मी ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया, जिसका असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। तपिश के चलते लोग खरीदारी करने के लिए देर शाम को अल्प समय के लिए ही निकल रहे हैं। हालांकि ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर जरूर भीड़ है।
विज्ञापन