फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the Jama Masjid case, applications will now be heard in order

Budaun News: जामा मस्जिद प्रकरण में अब क्रम से सुने जाएंगे प्रार्थना पत्र

Thu, 06 Apr 2023 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
In the Jama Masjid case, applications will now be heard in order
जामा मस्जिद के मुकदमे में न्यायालय ने सुनवाई के लिए तय की सात अप्रैल की तिथि
विज्ञापन

बदायूं। शहर की जामा मस्जिद पर हक को लेकर दायर मुकदमे में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सभी पक्षों के वकील न्यायालय पहुंचें। न्यायालय ने आदेश किया कि अब सभी मामले क्रम से सुने जाएंगे। सबसे पहले वादपत्र के संशोधन प्रार्थनापत्र को सुना जाएगा। इसके लिए सात अप्रैल तारीख लगाई गई है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में विचाराधीन भगवान नीलकंठ बनाम इंतजामिया कमेटी जामा मस्जिद के मुकदमे की बुधवार को सुनवाई हुई। पूर्वाह्न 11 बजे अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल, वकील वेदप्रकाश साहू और दूसरे पक्ष के वकील न्यायालय पहुंचे। इस मामले में पहले 23 मार्च को सुनवाई हुई थी। उस दौरान सभी पक्षों ने अपने-अपने प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की मांग की थी। इसे लेकर वकीलों में काफी बहस हुई।
विज्ञापन

न्यायालय ने सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद कहा था कि पहले कौन सा प्रार्थनापत्र सुना जाएगा, इसका फैसला पांच अप्रैल को किया जाएगा। इस क्रम में बुधवार को न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई हुई। न्यायालय ने आदेश दिया कि अब सबसे पहले वाद पत्र के संशोधन प्रार्थना पत्र की सुनवाई होगी। इसके बाद अन्य प्रार्थना पत्रों पर विचार किया जाएगा। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए सात अप्रैल तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed