{"_id":"699f56e5ae6946930d070db1","slug":"in-the-case-of-dp-yadavs-meeting-in-islam-nagar-block-bdo-and-ado-agriculture-were-removed-badaun-news-c-123-1-bdn1037-158143-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इस्लाम नगर ब्लॉक में डीपी यादव की सभा का मामला,बीडीओ, एडीओ कृषि हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इस्लाम नगर ब्लॉक में डीपी यादव की सभा का मामला,बीडीओ, एडीओ कृषि हटाए गए
Thu, 26 Feb 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। विकास खंड इस्लाम नगर परिसर में बीते 17 फरवरी को किसान गोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व सांसद डीपी यादव ने प्रशासन को लेकर बयानबाजी की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मले की शिकायत के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद बुधवार रात वहां के बीडीओ व कृषि विभाग के एक एडीओ को हटा दिया गया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भी लिखा गया है।
डीएम ने इस मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को दी थी। इसके बाद डीडीओ अखिलेश चौबे ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे। इसकी रिपोर्ट सीडीओ के माध्यम डीएम को दी थी। जांच रिपोर्ट में शिकायत को सही पाया गया लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई थी।
इस बीच बुधवार को हुई जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी व केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा दिया। इसके बाद डीएम अविनाश राय ने इस्लामनगर के बीडीओ मुन्नवर खान और एडीओ कृषि अशोक कुमार शर्मा को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा है। सालारपुर ब्लॉक के बीडीओ नितिन कुमार को इस्लाम नगर बीडीओ का चार्ज दिया गया। इस कार्रवाई की पुष्टि सीडीओ केशव कुमार ने की है।