फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Rudraprayag of Uttarakhand Nandpur Pinuni's Radhe trapped

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में  फंसा नूरपुर पिनौनी का राधे

Thu, 15 Jun 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो नूरपुर पिनौनी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। Updated Thu, 15 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
In Rudraprayag of Uttarakhand Nandpur Pinuni's Radhe trapped
गायब - फोटो : अमर उजाला
घर पर आई अनहोनी की सूचना, परिवार वाले उत्तराखंड रवाना      
विज्ञापन

पत्नी के साथ हरिद्वार में रहकर करता था मेहनत मजदूरी    
 
 इस्लामनगर थाने के गांव नूरपुर पिनौनी का रहने वाला राधे नाम का युवक उत्तराखंड के श्रीनगर में फंस गया है। बुधवार शाम राधे की भाभी बबिता के पास एक फोन आया था। परिवार वालों के मुताबिक, फोन करने वाले ने खुद को सेना से बताते हुए राधे के बारे में अनहोनी की बात कही। सूचना मिलने के बाद राधे के परिवार वाले उत्तराखंड रवाना हो गए हैं। राधे की सलामती को लेकर वे चिंतित हैं।    

नूरपुर निवासी राधे पुत्र रामचरन शर्मा अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में रहकर नौकरी करता था। राधे की पत्नी राजकुमारी का कहना है कि 26 जून को राधे दिल्ली जाने की बात कहकर गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। पति के वापस न आने पर वह गांव लौट आई। उसकी तलाश भी करते रहे। बुधवार की शाम राधे की भाभी बबिता पत्नी प्रवीन के पास अरविंद थापा नाम के किसी व्यक्ति ने फोन किया। फोन करने वाले ने कहा कि रुद्रप्रयाग में आर्मी कैंप के पास राधे के साथ अनहोनी हुई है। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। फोन करने वाले ने यह भी बताया कि संबंधि व्यक्ति के एक हाथ पर राधे लिखा है और सीने पर दिल का निशान है। राधे की पत्नी और परिवार के लोग भी इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि राधे के हाथ और सीने पर यह निशान हैं। इस बारे में सूचना मिलने पर राधे के ताऊ नवरत्न और सतीश रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हो गए हैं। उनके शुक्रवार सुबह तक वहां पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल राधे को लेकर परिवार के साथ ही गांव के लोग भी चिंता में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed