फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Katri, the land belonging to a woman and two brothers was sold illegally.

Budaun News: कटरी में गलत ढंग से बेच दी एक महिला और दो भाइयों की जमीन

Sat, 24 Jan 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
In Katri, the land belonging to a woman and two brothers was sold illegally.
दातागंज। गांव नगरिया खनू के मजरा कटकोरा में एक महिला की जमीन अन्य महिला के माध्यम से दो झूठे गवाह के साथ बेच दी गई। इससे पूर्व दो सगे भाइयों की जमीनें भी ऐसे ही बेची जा चुकी हैं। महिला की जमीन बेचे जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है, जबकि दो सगे भाइयों ने पिछले महीने ही रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली पुलिस नामजदों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के कुंडरा मजरा निवासी वेदपाल व मानसिंह पुत्रगण बाबू ने पिछले माह रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नगरिया खनू निवासी धर्मवीर पुत्र रामेश्वर यादव ने फर्जी तौर पर उनकी नौ बीघा जमीन बेच डाली और अंडरग्राउंड हो गए। इसी प्रकार हाल निवासी खुदागंज ओमवती पत्नी बेचे लाल की 14 बीघा जमीन कटकोरा गांव में है।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो कोर्ट के आदेश पर 10 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें फर्जीवाड़ा करने में नगरिया खनू निवासी ऋषिपाल पुत्र प्रताप सिंह के अलावा इसी गांव के गवाह उपेंद्र पुत्र रामपाल, सुनील पुत्र सोरन को भी नामजद किया गया। नामजद के बारे में बताया गया कि आरोपी गांव छोड़कर आगरा में रहते हैं। कोतवाली प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज हो गई है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंप्यूटर में दर्ज नहीं हैं जमीनों के रिकॉर्ड

गांव वालों का तहसील, रजिस्ट्री और प्रलेखकों में कुछ लोगों पर रैकेट बनाकर फर्जी तौर पर जमीनें बेचने का आरोप है। पुलिस इनमें से कुछ की तलाश में भी जुटी है। नगरिया खनू के मजरा कटकोरा में बड़े पैमाने पर जमीनें विक्रय किए जाने का सिलसिला एक दम बढ़ा है। इस गांव में चकबंदी लागू होने के नाते रिकॉर्ड भी कंप्यूटर पर नहीं चढ़ा है। एक नोएडा की फर्म को भी इस रैकेट ने अपने में शामिल कर लिया है। स्थानीय लोगों के जरिए फर्जी तौर पर खरीदी गई ज्यादातर जमीन नोएडा की इसी फर्म को बेची जा रही हैं।


इन लोगों की बेची गईं हैं जमीनें

शिकायतकर्ताओं में राजेश पुत्र ब्रजलाल जाटव निवासी कटकोरा, भट्ठा पर काम करने परिवार समेत बाहर रहते हैं। इनकी तीन बीघा जमीन कटकोरा में थी, बेच दी गई। इसी प्रकार स्व. बलवीर सिंह रेंजर कस्कटकोरा में ही 12 बीघा, रेनू पुत्र रघुनाथ की 21 बीघा, वीरेंद्र पुत्र धीरपाल कुंडरा मजरा निवासी की सात बीघा, सुखपाल पुत्र मैंकू निवासी बरी प्रसिद्धपुर की पांच बीघा जमीन फर्जी तौर पर जमीन बेचे जाने का आरोप है। ऐसे तमाम लोग हैं, जिनकी जमीनें बेच दी गईं हैं। कुंडरा मजरा में पंखिया जाति की पट्टे की जमीनें कटकोरा में थी। उनकी जमीनें भी बेचे जाने का आरोप है।



जमीन के फर्जी तौर पर खरीद-फरोख्त का मामला संज्ञान में है। इस गंभीर मामले में टीम बनाकर जांच कराए जाने के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम, दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed