फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In Badshahpur, bulls trampled two bighas of potato crop.

Budaun News: बादशाहपुर में सांड़ों ने दो बीघा आलू की फसल रौंदी

Thu, 15 Jan 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
In Badshahpur, bulls trampled two bighas of potato crop.
सांडों द्वारा रौंदी आलू की फसल दिखाता किसान। संवाद
बिल्सी। मोहल्ला संख्या एक की कस्सार कॉलोनी निवासी किसान की मेहनत पर सांड़ों ने पानी फेर दिया। रात के समय गांव बादशाहपुर के खेत में घुसे सांड़ों ने किसान की दो बीघा आलू की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित किसान इकरार अहमद पुत्र इसरार अहमद ने बताया कि वह अपनी आलू की फसल की नियमित रूप से रखवाली करते हैं। मंगलवार की रात कुछ समय के लिए घर पर सोने चले गए थे। इसी दौरान रात में सांड़ खेत में घुस आए और आलू की खड़ी फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। सुबह खेत पर पहुंचने पर दो बीघा आलू की फसल पूरी तरह नष्ट मिली।
विज्ञापन

किसान का कहना है कि उन्होंने आवारा पशुओं से बचाव के लिए खेत के चारों ओर तारबंदी भी कराई थी, बावजूद इसके पशु खेत में घुस आए और भारी नुकसान पहुंचाया। फसल बर्बाद होने से किसान आर्थिक संकट में आ गया है। फसल नष्ट होने के बाद किसान बिल्सी तहसील पहुंचा और एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर मुआवजे की मांग की है। किसान ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान की भी मांग की है, ताकि भविष्य में किसानों को इस तरह की क्षति न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed