{"_id":"6622e95142fbe1f1e2016324","slug":"if-the-drivers-return-after-training-then-the-traffic-system-will-improve-badaun-news-c-123-1-sbly1004-117360-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रशिक्षण लेकर लौटेंगे चालक तो सुधरेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रशिक्षण लेकर लौटेंगे चालक तो सुधरेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम की यातायात व्यवस्था अब कुछ सुधरने की उम्मीद है। जिन 20 युवाओं ने चालक के पद पर आवेदन किया था उन्हें प्रशिक्षण के लिए कानपुर भेजा गया है। इसमें दो युवक फेल हो गए हैं। वहीं दो युवकों ने प्रशिक्षण लेकर ड्यूटी भी ज्वाइन कर ली है। अभी 16 युवक कानपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण के बाद वर्कशॉप में खड़ी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
परिवहन निगम के पास 128 सरकारी और 43 अनुबंधित बसें हैं, जबकि निगम के पास 207 संविदा और 20 नियमित चालक हैं। बसों की संख्या के लिहाज से निगम में करीब 50 चालकों की कमी है। जब से यातायात का नया नियम लागू हुआ है उसके बाद से चालकों की और कमी हो गई है।
नए नियम के चलते परिवहन निगम को करीब 30 बसें वर्कशॉप में खड़ी करानी पड़ गईं। तब से निगम में चालकों की बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले दिनों निगम की ओर से चालकों की खुली भर्ती की गई थी। इस दौरान केवल 20 युवाओं ने चालक के पद पर आवेदन किया था। उनकी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए सभी युवाओं को प्रशिक्षण के लिए कानपुर भेजा गया। जब उनका प्रशिक्षण शुरू हुआ तो दो युवाओं को फेल कर दिया गया। दो युवाओं ने अपना प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया। उन्होंने कानपुर से आकर बस चलानी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अभी 16 युवाओं का कानपुर में प्रशिक्षण चल रहा है। उनके आने के बाद कम से कम 16 और बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। फिर जिन रूट पर बसें संचालित नहीं हो पा रहीं हैं, वहां बसें चलाई जाएंगी। हालांकि इसके बावजूद चालकों की कमी रहेगी।
20 युवाओं ने चालक के पद पर आवेदन किया था, जिनमें दो फेल हो गए और दो पास होकर आ गए हैं। वह बस चला रहे हैं। अभी 16 चालक प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके आने के बाद काफी सुधार आएगा।- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम