फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If governments were good, faith would be respected and development would happen together: Yogi Adityanath

सरकारें अच्छी होती हैं, तो आस्था का सम्मान, विकास एक साथ होता : योगी आदित्यनाथ

Sun, 28 Jan 2024 03:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
If governments were good, faith would be respected and development would happen together: Yogi Adityanath
दातागंज के सैजनी में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ। संवाद
बदायूं। जब सरकारें अच्छी होती हैं, तो आस्था का सम्मान होता है। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 500 वर्षों का संघर्ष समाप्त हुआ। 22 जनवरी को सिर्फ राम मंदिर की ही प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई बल्कि भारत के गौरव, जन विश्वास की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई है। यही रामराज्य है। यह बातें शनिवार को दातागंज तहसील के गांव सैंजनी में बाॅयोगैस प्लांट के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने इसी मंच से उत्तर प्रदेश के सीतापुर, जौनपुर, बरेली, कन्नौज, कानपुर देहात, अमेठी, बहराइच व फतेहपुर में बायोगैस संयंत्र का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में कंप्रेस्ड बायोगैस के प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी के सपने को धरातल पर उतारकर नई शुरुआत है। वहीं पर्यावरण के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने, युवाओं को रोजगार के लिए नए उद्यम स्थापित करने व साथ ही पर्यावरण की रक्षा का भी नया संदेश दे रहा है।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री के करकमलों से अयोध्या में पांच सौ सालों का वनवास समाप्त हुआ। प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आपने देखा होगा। उन्होंने मौजूद लोगों से पूछा कि आप सभी को अच्छा लगा न। कहा कि इसीलिए हमारी सरकार जन विश्वास पर खरा उतरने के लिए लोक भावनाओं का भी ख्याल रखते हुए विकास कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पहले प्रदेश की पहचान और सुरक्षा का संकट था। अब सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ, उत्तम प्रदेश बन गया है। कहीं रामोत्सव हो रहा है तो कहीं होली उत्सव हो रहा है। अलग उत्सवों के साथ हर जाति व मजहब के लोग उत्सव मना रहे हैं। व्यक्ति नए रोजगार के साथ जुड़ रहा है।
कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कुछ भी वेस्ट (बेकार) नहीं है। हमारा विजन किसी चीज को अच्छा या बुरा बनाता है। आज इस प्लांट के रूप में पीएम का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुआत और समापन भारत माता की जय, वंदेमातरम और जय श्रीराम से की।
--
यह रहे मौजूद
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला प्रभारी मंत्री/ राज्यमंत्री गुलाब देवी, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, सांसद संघमित्रा मौर्य, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी वागीश पाठक, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, चेयरमैन दातागंज नैना गुप्ता, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व मंत्री हीरा लाल कश्यप, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य, धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, डीके भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख अत्येंद्र विक्रम सिंह।

--
मुख्यमंत्री को देखने का दिखा उत्साह
पंडाल में लोग आराम से जनप्रतिनिधियों का भाषण को सुन रहे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल पर आगमन हुआ तो उनको देखने का उत्साह लोगों को साफ तौर पर दिखाई दिया। लोग अपनी जगहों से कुर्सियों से उठकर खड़े हो गया। वहां लगी बैरिकेडिंग के ऊपर से निकलने से उनके पास जाने लगे। उनको रोकने के लिए पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
-
चीनी मिल लगवाने की मांग
दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि 2017 से पहले शाम पांच बजे के बाद घरों से बाहर कोई नहीं होता था, लेकिन अब लोग रात के 12 बजे तक घरों से बाहर रहते हैं। उन्हें किसी बात की कोई चिंता नहीं होती है। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री से अपनी विधानसभा में युवाओं के लिए स्टेडियम लगवाने की मांग की। इसके साथ-साथ गन्ना किसानों को सहुलियत प्रदान करने के लिए क्षेत्र में एक चीनी मिल लगवाने की मांग की। साथ ही कहा कि दातागंज में एक बाइपास का निर्माण होना है, जो चार साल से पाइप लाइन में है, उन्होंने उसको बनवाने की मांग की।
-
लाभार्थियों से की बात, सौंपे चेक, चाबी
मुख्यमंत्री ने युवाओं को मोबाइल, उन्नत किसानों को ट्रैक्टर की चाबी और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चेक दिए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बात भी की। शिव कुमारी, मीना देवी, अनीता देवी, सरोजा देवी, वीना देवी, सत्यापाल, कांती देवी, निशा आदि को इनका वितरण किया गया।

--
डहरपुर से सैंजनी तक लगा रहा जाम

कार्यक्रम में पहुंचने के लिए लोग सुबह से ही सैंजनी के लिए निकल पड़े थे। वाहनों की संख्या अधिक होने पर दातागंज के डहरपुर में जाम लग गया। जो सैजनी तक लगा रहा। करीब पांच किलोमीटर लगे जाम को खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालत यह रही कि लोगों को पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब 40 मिनट लग गए। इससे कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के साथ अधिकारियों को भी काफी परेशानी हुई।

दातागंज के सैजनी में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ। संवाद

दातागंज के सैजनी में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed