फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Husband left house to go to Delhi wife hanged herself in budaun

महिला ने की सुसाइड: दिल्ली जाने को निकला पति, पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान, शाम में इस बात पर हुआ था झगड़ा

Sat, 19 Nov 2022 08:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 08:30 AM IST
सार

डहरपुर खुर्द निवासी सियाराम के मुताबिक वह धार्मिक प्रवृत्ति का है। वह अपने घर के बराबर पड़ी खाली जगह में मंदिर बनवाना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी कुसुमा इसके विरोध में थी। वह चाहती थी कि वहां एक मकान बनवाया जाए।

विज्ञापन
Husband left house to go to Delhi wife hanged herself in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर खुर्द में 40 वर्षीय महिला कुसुमा ने फंदे पर लटककर जान दे दी। इससे कुछ देर पहले महिला का पति दिल्ली जाने को घर से निकल चुका था। जब उसे पत्नी की आत्महत्या की सूचना मिली तब वह वापस आया। उसकी पत्नी खाली जगह में मंदिर बनवाने की बात से नाराज थी।

विज्ञापन

डहरपुर खुर्द निवासी सियाराम के मुताबिक वह धार्मिक प्रवृत्ति का है। वह अपने घर के बराबर पड़ी खाली जगह में मंदिर बनवाना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी कुसुमा इसके विरोध में थी। वह चाहती थी कि वहां एक मकान बनवाया जाए, जिससे दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार शाम दंपती के बीच विवाद हुआ। इसके बाद सियाराम दिल्ली में मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह बस में सवार होकर बदायूं से आगे निकल चुका था। तभी पड़ोसियों उसे सूचना दी कि कुसुमा ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी है। इससे सियाराम रास्ते से घर लौट आया। तब तक पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस उसके घर पहुंच गई और कुछ लोगों की मदद से शव फंदे से उतार लिया गया। सियाराम के गांव पहुंचने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सियाराम ने बताया कि वह मजदूरी और खेतीबाड़ी करके अपना परिवार चला रहा है। उसके चार बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed