फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   House roofs collapsed and paddy crops were destroyed in the rain.

Budaun News: बारिश में मकानों के लिंटर गिरे, धान की फसल हुई बर्बाद

Mon, 28 Sep 2026 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
House roofs collapsed and paddy crops were destroyed in the rain.
वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम रोटा में मकान गिरने के बाद मलवा उठाते लोग। संवाद - फोटो : वीडियो
बिल्सी। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार रात मोहल्ला संख्या आठ में एक मकान का लिंटर गिर गया। हादसे में मकान मालिक मोहम्मद तारिक की पत्नी इरम के हाथ में चोट आई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। लिंटर के मलबे में घरेलू सामान दबकर खराब हो गया। सूचना पर लेखपाल दुर्गेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की। उधर, गांव अंबियापुर में भी बारिश के दौरान जयवीर शाक्य का मकान गिर गया। घटना के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन



बारिश में मकान का एक हिस्सा ढहा



जगत। लगातार हो रही बारिश के बीच जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव बमनी में वीरेंद्र के मकान का एक हिस्सा रविवार की सुबह गिर गया। उनके मकान पर टिन पड़ी हुई थी। घटना के दौरान परिवार के लोग उस जगह नहीं थे, जहां दीवार का मलबा गिरा। मकान में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया, जिससे हजारों रुपये की क्षति हुई है। परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम प्रशासक शिव सिंह ने पीड़ित परिवार को जांच कराकर हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से दूधिया घायल
सिलहरी। शनिवार की शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव भरकुइआ में क्षतिग्रस्त मकान की दीवार अचानक गिरने से एक दूधिया दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव भरकुइआ निवासी सुगंध पटेल (32) शनिवार की शाम करीब सात बजे गांव के ही तेजपाल सिंह के घर से दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में एक क्षतिग्रस्त मकान की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से सुगंध पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया। उधर, शनिवार शाम करीब आठ बजे तेज हवा और बारिश के दौरान ब्लॉक सालारपुर क्षेत्र के गांव बावट में भी सुनील पुत्र ओमप्रकाश की दीवार अचानक गिर गई। गनीमत रही कि उस समय आसपास से गुजर रहें राहगीर इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। संवाद




मकान के मलबे में दबकर दो बकरों की मौत



वजीरगंज। थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम रोटा में राजवीर का पुराना मकान गिर गया। उसमें बंधे उनके दो बकरे मलबे में दबकर मर गए। तहसील प्रशासन की ओर से लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर नुकसान की जानकारी जुटाई।

बारिश से कादरचौक क्षेत्र में दो मकान गिरे

कादरचौक। लगातार हो रही बारिश से गूठायन नगला में बारिश का पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। असरासी से रमजानपुर जाने वाली सड़क बारिश के पानी के तेज बहाव में कट गई। भमुइया गांव में हरिओम का मकान गिर गया। वहीं बेहटा गांव में खालिक दाद का मकान भी बारिश की वजह से ढह गया। संवाद

ककराला में मकान का लिंटर गिरा



ककराला। लगातार हो रही बारिश के कारण कस्बा के वार्ड नंबर 25 में सैफ अली खान के मकान का लिंटर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य उस कक्ष में नहीं था। संवाद





सोही में तीन मकान गिरने से दहशत

वजीरगंज। क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के कारण ग्राम सोही निवासी रामपाल सिंह, अशोक कुमार सिंह और इत्त्याक के कच्चे मकान गिर गए। हालांकि यहां कोई जन हानि नहीं हुई। मकानों के गिरने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed