फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   House and shop caught fire as soon as the stove was lit

Budaun News: चूल्हा जलाते ही मकान और दुकान में लगी आग

Mon, 04 Dec 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 04 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
House and shop caught fire as soon as the stove was lit
जगत में एक दुकान और घर में लगी आग। संवाद
अलापुर। थाना क्षेत्र के जगत गांव में केन से पेट्रोल रिसने पर चूल्हा जलाते ही मकान और दुकान में भीषण आग गई। इससे पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम जगत निवासी विनोद कुमार की हार्डवेयर की दुकान है और पीछे ही मकान बना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक विनोद अपनी दुकान में डीजल और पेट्रोल भी बेचता है। रविवार शाम दुकान में रखी केन से पेट्रोल रिसकर पीछे मकान के अंदर तक पहुंच गया। जब शाम को परिवार की महिलाओं ने खाना बनाने लिए चूल्हा जलाया कि पेट्रोल ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में दुकान और मकान में आग फैल गई। परिवार वाले जैसे-तैसे मकान और दुकान से निकलकर बाहर भागे, लेकिन वह अपना कोई सामान नहीं निकाल सके। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। कुछ लोगों ने पंपसेट चलाकर आग बुझानी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने फायरब्रिगेड को भी कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। सभी लोगों ने मिलकर करीब डेढ़ घंटा में आग बुझाई। दुकान मालिक का कहना है कि वह अभी नुकसान का आकलन नहीं कर पाया है, लेकिन इसमें कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां से आए केन भरकर डीजल और पेट्रोल
चर्चा थी कि दुकानदार हार्डवेयर की दुकान करता है, लेकिन वहां डीजल और पेट्रोल कैसे रखता है। यदि दुकानदार इसे बेचता है तो वह गलत है। इस बारे में इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दुकान में केन से पेट्रोल रिसने पर आग लगी। मौके से केन आदि हटा दी गई थीं। मामले की जांच कराई जाएगी। इसके बाद मामले में कार्रवाई होगी।

जगत में एक दुकान और घर में लगी आग। संवाद

जगत में एक दुकान और घर में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed