फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hot weather

गर्मी से हाल बेहाल, अभी राहत की उम्मीद नहीं

Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
hot weather
बदायूं। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार मौसम गर्म होता जा रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। मंगलवार को गर्मी का असर बाजारों पर देखा गया। दस बजे के बाद लोग घरों में कैद हो गए। अनुमान के मुताबिक अभी दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

इस बार गर्मी देर से आई है। लेकिन मई के अंतिम दिनों में अपना रौद्र रूप दिखाने लगी। पिछले कई दिनों से तापमान का ग्राफ ऊपर ही जा रहा है। दोपहर को गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों का जीना मोहाल कर कर रहे हैं। वहीं शाम को भी चैन नहीं मिल रहा है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 43.5 तथा न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सोमवार को यह अधिकतम 43.9 तथा न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम के जानकार बताते हैं कि अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ेेगा जबकि तीन चार दिन बाद आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन

चिकित्सकों की सलाह है कि शरीर में पानी की कमी न होने पाए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी, शिकंजी आदि लेते रहें। भोजन भी हल्का होना चाहिए। क्योंकि फूड प्वाइजनिंग का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी ने मास्क उतरवाए, अंगोछे लिपटवाए
कोरोना के खतरे को देखते हुए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सड़कों पर अधिकांश लोग मास्क लगाए भी नजर आते हैं लेकिन गर्मी के कारण इन्हें लगाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसें में पुरुष अंगोछे को और महिलाएं व युवतियां दुपट्टे को तरजीह दे रही हैं।

छाते का प्रयोग कर रहीं महिलाएं
गर्मी से बचने के लिए महिलाएं छाते का प्रयोग करना अधिक मुफीद समझती हैं। दुपट्टे के साथ छाता लेकर वे बाजार में निकल रहीं हैं। कुछ पुरुष भी छाते का प्रयोग करते यदा-कदा दिख जाते हैं।
पिछले एक सप्ताह का तापमान
20 मई को अधिकतम 39.6, न्यूनतम 24.3
21 मई को अधिकतम 41.3, न्यूनतम 24.3
22 मई को अधिकतम 42.5, न्यूनतम 27.7
23 मई को अधिकतम 42.3, न्यूनतम 28.3
24 मई को अधिकतम 42.3, न्यूनतम 28.3
25 मई अधिकतम 43.9, न्यूनतम 28.3
26 मई अधिकतम 43.5, न्यूनतम 28.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed