फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Horse dies due to electric shock in pole, buggy driver narrowly escapes

Budaun News: खंभे में करंट आने से घोड़े की मौत, बुग्गी चालक बाल-बाल बचा

Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Horse dies due to electric shock in pole, buggy driver narrowly escapes
हलवाई चौक पर गमगीन बैठे घोड़ा मलिक के परिजन। संवाद
बदायूं। शहर में हलवाई चौक पर खंभे में करंट आने से घोड़े की मौत हो गई, जबकि बुग्गी चालक बाल-बाल बच गया। हादसे की वजह से चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घोड़े का शव पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी रामखिलाड़ी घोड़ा बुग्गी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रते हैं। रामखिलाड़ी शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अपनी घोड़ा बुग्गी में कोल्ड स्टोर से आलू की बोरियां लादकर खैराती चौक सब्जी मंडी ले जा रहे थे। घोड़ा बुग्गी हलवाई चौक पहुंची तो वहां सामने से आ रहे वाहनों को रास्ता देने के लिए उन्होंने बुग्गी सड़क किनारे करनी चाही तो घोड़ा खंभे से छू गया। खंभे पर आ रहे करंट से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रामखिलाड़ी को भी करंट लगा। उन्होंने किसी तरह बुग्गी से कूदकर जान बचाई। खंभे में करंट आने से चौराहे पर भगदड़ मच गई। हादसे के बाद चौराहे पर जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद जैसे-तैसे जाम खुलवाया। घोड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला पशु चिकित्सालय भेज दिया। बुग्गी चालक ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बाजार में खंभे में करंट आने की सूचना नहीं आई। मैं इसके बारे में पता कराता हूं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed